अधूरी रह गई आशा भोसले की आखिरी इच्छा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। 10 साल की उम्र में उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। निधन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Asha Bhosle

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। ऑर्गन फैलियर के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिंगर के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है।

जैसे ही यह पता चला की आशा भोंसले नहीं रही है हर जगह शोक की लहर दौड़ गई है। राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियां भोसले के निधन पर दुख जताती नजर आ रही हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें सिंगर को अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए देखा जा रहा है।

क्या थी आशा भोसले की आखिरी इच्छा

आशा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। इस बीच उनकी आखिरी इच्छा की वीडियो हर जगह वायरल हो रही है। अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए सिंगर ने कहा था कि मेरी ये इच्छा है कि भगवान से बस कि मुझे गाते गाते मौत आ जाए, बस और कुछ नहीं। एक शो के दौरान उन्हें ये बात करते हुए देखा गया था। उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग इमोशनल हो जाते हैं। हालांकि, सिंगर की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई। अब उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस ज्यादा दुखी हो गए हैं।

बचपन से म्यूजिक को बनाया अपना साथी

आशा भोसले का जन्म 1933 में हुआ था और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे। घर के संगीतमय माहौल ने उन्हें भी गाना गाने के लिए प्रेरित किया। उनकी बड़ी बहन दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने भी संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया। आशा ने भी केवल 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। दशकों तक उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी प्यारी आवाज का जादू चलाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews