अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपीक की हुई घोषणा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज, जाने फिल्म का नाम

अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपीक की हुई घोषणा, इस दिन फिल्म होगी रिलीज, जाने फिल्म का नाम

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जीवन पर फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस बायोपीक फिल्म को बनाने के लिए विनोद भानूशाली और संदीप सिंह ने एक दूसरे से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का टाइटल “मैं रहूं या ना रहूं यह देश रहना चाहिए:अटल (Main Rahoon ya naa rahoon desh ye rhna chahiye: Atal)”  है। यह एक ऐतिहासिक होगी जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म सारी जानकारी द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलीटिशियन एंड पैरडॉक्स पर आधारित होगी, उल्लेख एनपी द्वारा लिखी गई है।

यह भी पढ़े… ICF Recruitment: यहाँ रेल मंत्रालय ने 876 पदों पर निकाली है बंपर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

अटल बिहारी वाजपेयी प्रसिद्ध नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय राजनीति को एक नया मोड़ देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होनें भारतीय जनता संघ की स्थापना की साथ। साथ ही उनका साहित्य और पत्रकारिता में एक एहम किरदार रहा। इस फिल्म में उनके इसी संघर्ष को दर्शाया जाएगा।

कहा जा रहा है कि 2023 में क्रिसमस के दिन अटल बिहारी वाजपेयी के 99वें जन्म दिवस पर यह फिल्म रिलीज होगी।  यह फिल्म विनोद भानूशाली, संदीप सिंह, साम खान, विशाल गुरनानी और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस होगी, जिसके कॉ- प्रोड्यूसर जूही पारेख, जीशान अहमद और शिव शर्मा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews