अथर्व -द ऑरिजिन नॉवेल का पहला मोशन पोस्टर रिलीज , धोनी दिखे योद्धा के अवतार में

अथर्व -द ऑरिजिन नॉवेल का पहला मोशन पोस्टर रिलीज , धोनी दिखे योद्धा के अवतार में

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । आज विरज़ू स्टूडियोज द्वारा  मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड  के मदद से अपने आने वाले ग्राफिक उपन्यास (novel ) अथर्व – द ओरिजिन का मोशन पोस्टर जारी किया गया है ।  इस नॉवेल के कवर पेज पर एक सुपरहीरो और योद्धा नेता की तस्वीर है ,  जो ओर कोई नहीं प्रसिद्ध क्रिकेटर एमएस धोनी हैं । ऑफिशियल मोशन पोस्टर आज क्रिकेटर द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर जारी किया गया। इस  मोशन पोस्टर में धौनी की तरह दिखने वाला एक योद्धा की तस्वीर है , जो प्रशंसकों को “अथर्व”  की दुनिया की एक झलक देते हैं। साथ ही साथ  एक सुपरहीरो के रूप में उनके पहले लुक की झलक भी दिखायी गई है ।

यह भी पढ़े … Share Market : दो दिन की उछाल के बाद गिरावट के साथ खुला Sensex

रीडर के बीच इस नॉवेल को एक अमर बनाने का प्रयास रचनाकारों द्वारा किया गया है । बता दें की  “अथर्व”  की रहस्यमय दुनिया को बनाने के लिए कलाकारों की एक टीम के साथ कई वर्षों तक मेहनत और लगन से काम किया है। रचनाकारों के मुताबिक यह नॉवेल पाठकों को एक अलग ब्रह्मांड में टेलीपोर्ट करेगा ।  रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित, एमवीएम वेल मोहन की अध्यक्षता में और विन्सेंट आदिकलराज और अशोक मनोर द्वारा निर्मित, इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से अधिक सजीव चित्रण हैं जो मनोरंजक, रसपूर्ण कहानियां रीडर्स को देगा ।

यह भी पढ़े … नीरज चौपड़ा ने फिर बढ़ाया मान, इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट, ऐसा सम्मान पाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी

इस पर  एमएस धोनी ने कहा, “मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक पहल  है। “अथर्व – द ओरिजिन”  एक आकर्षक कहानी और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ एक मनोरम ग्राफिक उपन्यास है। लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा समकालीन मोड़ के साथ भारत के पहले पौराणिक सुपरहीरो को लॉन्च करने का प्रयास हर पाठक को और अधिक चाहता है। ” इस बात से धोनी के फैंस भी काफी खुश हैं , और नॉवेल के रिलीज होने का इंतज़ार कर रहे हैं ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews