Avengers Doomsday का दूसरा टीजर आउट, कैप्शन अमेरिका के बाद थॉर की धमाकेदार एंट्री

एवेंजर्स डूम्सडे का टीजर 2 रिलीज कर दिया गया है। इसमें Thor युद्ध पर जाने से पहले अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता नजर आ रहा है।
Avengers Doomsday trailer

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे न केवल विदेशी बल्कि इंडियन ऑडियंस भी देखना चाहती है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं अब दूसरा वीडियो सामने आ गया है।

फिल्म के पहले टीजर की दीवानगी फैंस के दिमाग से उतरी भी नहीं थी कि दूसरे वीडियो ने धूम मचा दी है। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ को थॉर के रूप में दिखाया गया है। पूरा परिवार हाईलाइट किया गया है लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी में है।

बेटी की सुरक्षा की मांग

यह टीजर थॉर सेंट्रिक है, जिसमें पूरा फोकस फैमिली पर रखा गया है। बताया गया है कि अपनी गोद ली गई बेटी लव की सुरक्षा के लिए वह प्रेयर करता है क्योंकि एक बार फिर उसे युद्ध के लिए निकलना है। 2022 में आई फिल्म थॉर लव एंड थंडर में लव को पहली बार फीचर किया गया था।

टीजर की शुरुआत एक जंगल से होती है जहां पेड़ों के बीच से धूप दिखाई दे रही है। जंगल के बीच जो बीच और अपने स्वर्ग के पिता ऑडिन से प्रार्थना करता है कि वह उसे इतनी हिम्मत दे कि वह अपनी बेटी की सुरक्षा कर पाए क्योंकि वह डॉ डूम से मुकाबला करने के लिए एवेंजर्स को ज्वाइन करने की तैयारी कर रहा है। वह अपनी बेटी के माथे पर किस करता है और उसे अपने युद्ध के बारे में बताता है।

विलेन की बेटी है लव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थॉर जिस बच्ची को पाल रहा है वह उसकी नहीं बल्कि विलेन गॉर द गॉड बुचर की बेटी है। लव एंड थंडर में बताया गया था कि जब विलेन की बेटी को बचाने की प्रार्थना देवता अनसुना कर देते हैं तो वह बदला लेने की ठान लेता है। आखिर में वह बदला लेने का विचार छोड़ देता है और लव को दोबारा जिंदा कर देता है। इतना ही नहीं वो थोर से वादा लेता है कि वह उसे अपनी बेटी की तरह पालेगा। इस तरह से लव सारे अभियानों में थोर के साथ शामिल हो जाती है और उसके हथौड़े का इस्तेमाल करती है।

नजर आएंगे ये कलाकार

क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इस फिल्म में क्रिस इवांस, डैनी रामिरेज, एंथोनी मैकी, पॉल रुड, सेबेस्टियन स्टेन, विस्टन ड्यूक, सिमु लियू जैसे कलाकार अपने अपने किरदारों के साथ लौट रहे हैं। ये फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews