19 साल बाद पर्दे पर लौटेगा शिवम पंडित, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

आवारापन 2 का डार्क और इंटेंस ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इमरान 19 साल पुराने अपने किरदार शिवम पंडित के अवतार में नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी की मौजूदगी भी काफी स्ट्रॉन्ग बताई गई है।
Awarapan 2 trailer

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली फिल्म को मिली शानदार सफलता के 19 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज किया जा रहा है। एक्टर को शिवम पंडित के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

अब हाल ही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर मेकर्स ने इस एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। दरअसल, जब भी किसी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर या वीडियो सामने आता है तो उसे देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ जाता है। आवारापन 2 के लिए भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

कैसा है आवारापन 2 का ट्रेलर

आवारापन 2 के गाने और पोस्टर रिलीज होने के बाद अब ट्रेलर रिलीज किया गया है। 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी होती दिखाई दे रही है। इमरान हाशमी अपने इस किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। विशेष फिल्म्स की ओर से 1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

इंटेंसिटी से भरे हुए ट्रेलर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है की नई कहानी के साथ शिवम पंडित एक बार फिर मुश्किलों में घिरा हुआ दिखाई देगा। एक खास बात यह है की फिल्म के ओरिजिनल गाने तेरा मेरा रिश्ता को पूरे बैकग्राउंड में बजता हुआ सुना जा सकता है। इस वीडियो को हाईलाइट करने का काम शबाना आजमी ने भी किया है। दरअसल, उन्हें फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है जिसमें वह दमदार नजर आ रही हैं। कहानी में उनका और शिवम पंडित का आमना सामना होगा।

दमदार हैं किरदार

इस फिल्म में इमरान हाशमी को शिवम पंडित के रूप में बदलते हुए वक्त के साथ और भी दमदार और पहली फिल्म की अधूरी कहानी का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए आगे बढ़ते दिखाया जाएगा। नफीसा के किरदार में शबाना आजमी की मजबूत मौजूद की दिखाई गई है। जोरावर का किरदार में पूरन गब्बी, सिकंदर के किरदार में अनिरुद्ध रावल और जयदीप के किरदार में सुरेंद्र विक्की नजर आएंगे। विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी महमूद और समर्थ की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को अपनी कहानी के अलावा संगीत के लिए भी पहचाना जाता है। इस बार भी इस स्पेशलिटी को बरकरा रखा गया है।

मिलेगा शानदार संगीत

फिल्म का संगीत मिथुन जीतू गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और आसिफ अहमद ने तैयार किया है। गीत के बोल सईद कादरी, अखिल सचदेवा, सचिन सिंह चंदेल और रश्मि विराग ने लिखे हैं। अब तक आए इसके गाने जुनून, यह आवारापन और तो फिर आओ दर्शकों को काफी पसंद आए हैं।

कब आएगी फिल्म

फिल्म में दिशा पाटनी को इमरान के साथ काम करते हुए देखा जाएगा। इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म में मिलकर इस मूवी को बनाया। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी आवारापन 2, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews