Hindi News

सूरज बड़जात्या के नए प्रेम बने आयुष्मान खुराना, इस एक्ट्रेस संग स्क्रीन पर करेंगे रोमांस

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सलमान खान को आपने प्रेम के कैरेक्टर में कई बार बड़े पर्दे पर देखा है। अब उनकी जगह आयुष्मान खुराना इस कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला गाना शूट भी हो चुका है।
सूरज बड़जात्या के नए प्रेम बने आयुष्मान खुराना, इस एक्ट्रेस संग स्क्रीन पर करेंगे रोमांस

सूरज बड़जात्या ने एक नहीं बल्कि कई बार सलमान खान को प्रेम के रूप में बड़े पर्दे पर पेश किया है। अब उन्हें अपनी फिल्मों के लिए नया प्रेम मिल चुका है। यह एक्टर कोई और नहीं सिंगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana ) हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से पहचानें जाते हैं।

आयुष्मान को प्रेम के रूप में पेश करने की पुष्टि डायरेक्टर ने पहले ही कर दी थी। वहीं अब थामा की सफलता के बाद आयुष्मान अपनी इस आने वाली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। यह भी बताया जा रहा है की फिल्म का गाना शूट कर लिया गया है और लीड एक्ट्रेस की तलाश भी खत्म हो गई है। चलिए जान लेते हैं कि प्रेम के साथ कौन सी एक्ट्रेस फिल्म में रोमांस फरमाती हुई दिखाई देगी।

इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे Ayushmann Khurrana

प्रेम नाम के कैरेक्टर के साथ सूरज बड़जात्या सलमान खान को लेकर चार फिल्में बना चुके हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म यह प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना के साथ काम करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम प्रेम की शादी बताया जा रहा था लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ नजर आने वाली है।

कैसी होगी कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पारिवारिक प्रेम में प्यार आज की जनरेशन के हिसाब से दिखाया जाने वाला है। मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में इसकी शूटिंग नवंबर से शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 7 दिनों तक चली शूटिंग में फिल्म का पहला गाना शूट किया गया है। इसमें मुख्य कलाकारों के साथ 200 बैकग्राउंड डांसर नजर आने वाले हैं।

कब है अगला शेड्यूल

इस फिल्म के अगले शेड्यूल की बात करें तो वह मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट होंगे। 2 महीने के इस शेड्यूल में 80% हिस्सा शूट किया जाएगा। अधिकतर सीन फैमिली ड्रामा से जुड़े रहेंगे। जनवरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने का उद्देश्य रखा गया है। कुछ इससे आउटडोर भी शूट किए जाने वाले हैं। फिल्म में शरवरी के साथ अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक नजर आएंगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews