OTT पर दस्तक देने को तैयार बाहुबली: द एपिक, जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है।
Baahubali The Epic

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर वीएफएक्स और कलाकारों का एक्शन और एक्टिंग कमाल की है। फैंस की डिमांड को देखते हुए साल 2025 में इस फिल्म के एक नए एडिशन को रिलीज किया गया था।

31 अक्टूबर 2025 को दोनों पार्ट्स को एक साथ मिलाकर एक नई तस्वीर तैयार की गई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फेंटेसी एडवेंचर फिल्म बाहुबली द एपिक ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

कहां आएगी बाहुबली: द एपिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया की फिल्म बाहुबली द एपिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इसे आज यानी 25 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। आज क्रिसमस की छुट्टी है ऐसे में अगर आप चाहे तो घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज के 14 दिनों तक थिएटर्स में लगी थी। इसे हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Baahubali (@baahubalimovie)

किस भाषा में कितनी कमाई

बाहुबली द एपिक पिछली 2 फिल्मों का मिक्सचर थी और दूसरी बार थिएटर में री रिलीज होने के बावजूद भी उसने वर्ल्डवाइड अच्छा बिजनेस किया। इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 33.48 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.72 करोड़ रहा। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 12.25 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। भाषा के हिसाब से देखें तो तेलुगु में इसका 23.24 करोड़, कन्नड़ में 18 लाख, हिंदी में 6.95 करोड़, तमिल में 2.61 करोड़ और मलयालम 89 लाख का बिजनेस हुआ है। इस फिल्म में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती और राम्या कृष्णन जैसे सितारे नजर आए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews