साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर महिला को बहुत पसंद आती है। साड़ी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है यही कारण है कि हर मौके पर महिलाएं इसे पहनना बहुत पसंद करती हैं। यह कई सारे अलग-अलग पैटर्न में आती हैं और जब आप मार्केट में जाएंगे तो आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। बनारसी साड़ी एक बहुत ही फेमस डिजाइन है, जिसे महिलाएं बहुत पसंद करती हैं।

अगर आप वाराणसी घूमने का प्लान बना रहे हैं या आपका कभी इस शहर में जाना होता है या बनारसी साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपके यहां के कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां से आप कम कीमत में खूबसूरत साड़ी खरीद सकते हैं।

बनारसी साड़ियों के बाजार (Banarasi Saree)

बनारस में वैसे कहीं सारे मार्केट है जहां पर आपको स्पेशल बनारसी साड़ी मिल जाएगी। लेकिन यहां की कुंज गली असली बनारसी साड़ियों की वजह से पहचानी जाती है। वाराणसी के चौक क्षेत्र में मौजूद यह जगह पारंपरिक बनारसी साड़ियों की एक से बढ़कर एक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर सब कुछ कम कीमत में मिल जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो 12 महीने महिलाओं की भीड़ देखने को मिलती है। अगर हैंडमेड साड़ी पहनी है तो वह भी यहां बजट में मिल जाती है।

प्रसिद्ध है बनारस की कुंज गली

बनारस की कुंज गली आज से नहीं बल्कि 200 साल पुरानी है। यहां पर कई सारी दुकान है, जहां होलसेल और रिटेल में एक से बढ़कर एक साड़ियां मिल जाएगी। ये साड़ियां यही पर बनाई जाती है। अगर आपको शादी ब्याह में पहनने के लिए कुछ चाहिए तो यहां कर एक से बढ़कर एक कलेक्शन अवेलेबल है।

थोक में मिलेगा सब कुछ

अगर आप साड़ियों का व्यापार करते हैं और आपको थोक में खरीदी करनी है तो बनारस की कुंज गली बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर बनारसी साड़ी थोक के भाव में मिल जाएगी जिन्हें आप ले जाकर बेच सकते हैं। यह आपको 500 रुपए की शुरुआत से मिलेगी और आप काफी सारा मुनाफा कमा सकते हैं।

कैसे जाएं कुंज गली

अगर आपको अपने लिए साड़ी खरीदनी है दुकान पर बेचने के लिए साड़ी चाहिए या फिर किसी को गिफ्ट देना है तो कुंज गली से आप सब कुछ खरीद सकते हैं। इस मार्केट तक पहुंचाने के लिए
बनारस में किसी भी जगह से ऑटो लेकर यहां तक पहुंचा जा सकता है। रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से आसानी से यहां जाने के लिए ऑटो मिल जाएगा।