बंटवारा 1947 का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए सनी देओल

सनी देओल बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Batwara 1947

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दहाड़ते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है क्योंकि मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म के शानदार पोस्टर, टीजर और गाने सामने आने के बाद अब धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म की कहानी दमदार होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई फिल्म बंटवारा 1947 का धांसू ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो में भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक नजर आ रही है। इसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनाई गई यह फिल्में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाएगी, जिनकी जिंदगी डर, हिंसा और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह से बदल जाती है।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि कभी हमेशा एक दूसरे के साथ रहने वाले लोग बंटवारे की आग में बिछड़ जाते हैं। हालांकि यह भी देखने को मिलेगा की इंसानियत नफरत से ऊपर होती है। वहीं मुश्किलों में उम्मीद नहीं छोड़ना चाहिए ये संदेश भी फिल्म के जरिए मिलेगा।

दमदार अंदाज में सनी देओल

फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का दमदार किरदार दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि विभाजन शुरू होता है और सनी देओल परिवार के साथ एक हिंदू महिला के घर में आकर रहते हैं। उन्हें किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यही कहानी में दिखाया गया है। यह दिखाया गया है कि किस तरह से वह हिंदू महिला के लिए लड़ जाते हैं। उन्हें एक ऐसे किरदार में दिखाया गया है जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता। शबाना आजमी को बुजुर्ग महिला के किरदार में देखा गया है। उनकी समझदारी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत के रूप में नजर आ रही है।

दर्द और इमोशन से भरपूर ट्रेलर

फिल्म में प्रीति जिंटा को भी देखा जाने वाला है। वह ऐसी महिला का किरदार निभा रही है जो मुश्किल से मुश्किल हालात में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती है। वीडियो में बंटवारे के दर्द के साथ इमोशन भी जमकर दिखाया गया। यह ट्रेलर केवल उस समय की त्रासदी को नहीं दिखा रहा है बल्कि उन लोगों की कहानी भी सामने ला रहा है, जो मुश्किल दौर में भी इंसानियत और अपनेपन को जिंदा रख कर आगे बढ़े।

कब आएगी फिल्म

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के साथ फिल्म में करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सहित कई सितारे नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के प्रोडक्शन में बनी है फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews