Gadar 2 की रिलीज से पहले सकीना के लुक ने उड़ाए फैंस के होश, वायरल हुआ वीडियो

Gadar 2

Gadar 2: बॉलीवुड के शानदार कलाकार सनी देओल (Sunny Deol) इस समय अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत-पाकिस्तान के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इसी बीच अमीषा का एक बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

Gadar 2 में नजर आएंगे तारा और सकीना

22 साल पहले फिल्म ग़दर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया था। गदर 2 की शूटिंग चल रही है जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के गाने और डायलॉग दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। वहीं इन सबके बीच अमीषा पर बोल्डनेस का खुमार चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Ameesha Patel हुई बोल्ड

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अलग-अलग लुक्स में दिखाई दे रही हैं।  बिकनी और ब्रालेट पहने उनके इस वीडियो ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। कैमरा के सामने वह अपने हॉट फिगर को फ्लांट करती हुई दिखाई दे रही हैं और वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका लुक हमेशा ही सोशल मीडिया यूजर्स का होश उड़ा देता है। इंस्टाग्राम पर उनकी हर दूसरी पोस्ट बिकनी में है और फैंस इस बहुत पसंद भी करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews