संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर को लेकर आया बड़ा अपडेट, रणबीर-आलिया के सीन हुए रीशूट, फिल्म का बजट भी बढ़ा

संजय लीला भंसाली एक बार फिर अपनी परफेक्शनिस्ट छवि पर खरे उतरे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के कुछ अहम सीन दोबारा शूट करने का फैसला किया है, जिससे फिल्म का बजट और दर्शकों का इंतज़ार, दोनों बढ़ गए हैं।
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर को लेकर आया बड़ा अपडेट, रणबीर-आलिया के सीन हुए रीशूट, फिल्म का बजट भी बढ़ा

संजय लीला भंसाली की फिल्मों के साथ परफेक्शन की ज़िद हमेशा चलती है। ‘लव एंड वॉर’ भी इससे अलग नहीं है। खबर है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों को लेकर बन रही इस फिल्म के कुछ हिस्सों से भंसाली खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने करोड़ों रुपये और दांव पर लगाकर उन्हें दोबारा शूट करने का हुक्म दे दिया है।

इस फैसले का सीधा असर फिल्म की रिलीज़ डेट और उसके बजट पर पड़ा है। जो फिल्म पहले इसी साल आने की चर्चा में थी, अब उसका रास्ता लंबा हो गया है। भंसाली की दुनिया में ऐसा होता है।

एक सीन की कीमत: करोड़ों का फटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली कुछ अहम दृश्यों को और बेहतर बनाना चाहते हैं। जब बात उनके विजन की हो, तो वे बजट की परवाह नहीं करते। इन रीशूट की वजह से ‘लव एंड वॉर’ अब भंसाली के करियर के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है। सेट, स्टारकास्ट की तारीखें और प्रोडक्शन का खर्च दोबारा जुड़ने से लागत काफी बढ़ गई है।

फिल्म में बड़े पैमाने पर एरियल एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिन पर भारी VFX का काम बाकी है। इन सब जटिलताओं को देखते हुए फिल्म को पूरा करने में अभी और वक्त लगना तय है।

रणबीर ने खुद बताया, अब कब आएगी फिल्म

इस देरी की पुष्टि खुद फिल्म के हीरो रणबीर कपूर ने कर दी है। एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में उन्होंने साफ किया कि ‘लव एंड वॉर’ अब उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के बाद ही रिलीज़ होगी। ‘रामायण’ इसी साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में आने वाली है।

इसका मतलब साफ है। दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित तिकड़ी को पर्दे पर देखने के लिए कम से कम अगले साल तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। संजय लीला भंसाली की दुनिया में परफेक्शन की कीमत दर्शक अक्सर लंबे इंतज़ार से ही चुकाते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews