कितने पढ़े लिखे हैं Bigg Boss 19 के सितारे? किसी के पास 5 डिग्री तो किसी ने बीच में छोड़ी पढ़ाई

बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा हासिल करता है। ये सीजन भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। लड़ाई झगड़ा टास्क यह सब तो आप सुन ही रहे होंगे। आज हम आपके घर के कंटेस्टेंट्स की एजुकेशन बताते हैं।
bigg Boss 19

बिग बॉस सीजन 19 Bigg Boss 19) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। छोटे कंटेस्टेंट दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। अभी यहां किसी की लड़ाई होती है तो कभी कोई अपनी दोस्ती निभाते दिखाई देता है। बिग बॉस में जितने भी कंटेस्टेंट आए हैं उनकी पढ़ाई लिखाई की बात करें तो कुनिका सदानंद ऐसी कंटेस्टेंट है जिनके पास सबसे ज्यादा डिग्री है।

कुनिका सदानंद के अलावा और भी कई चेहरे हैं। जिन्होंने अच्छी खासी एजुकेशन हासिल की है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। सभी कंटेस्टेंट को आप घर में लड़ते झगड़ते और ड्रामा करते हुए तो देखते ही होंगे। आज हम आपको बताते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट कितना पढ़ा लिखा है।

कुनिका सदानंद

बिग बॉस के घर में अगर सबसे पढ़ा लिखा कंटेस्टेंट कोई है तो वह कुनिका सदानंद है। वह एक्टर होने के साथ-साथ वकील भी हैं। उन्होंने बैचलर आफ लीगल साइंस, बैचलर ऑफ़ लेजिसलेटिव लॉ,ह्यूमन राइट में स्पेशलाइजेशन किया है। इसके अलावा उन्होंने फॉरेंसिक में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी ली है। 2020 में उन्होंने मास्टर आफ लॉ पूरा किया। वकालत की शुरुआत हो 2018 में कर चुकी थी।

तान्या मित्तल

तान्या मित्तल बिग बॉस के घर की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल से उन्होंने ग्रेजुएशन किया और आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ गई। हालांकि उन्हें अपने बिजनेस पर फोकस करना था इसके लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

अमाल मलिक

बिग बॉस हाउस में बॉलीवुड के फेमस सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक भी नजर आ रहे हैं। बहुत ही कम उम्र से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने वाले अमल ने ग्रेजुएशन किया। जब वह कपिल शर्मा शो में आए थे तब उन्होंने खुद बताया था कि उनकी मां टीचर है और उन्हें पहले ही इंस्ट्रक्शन मिल गए थे कि करियर के साथ पढ़ाई भी करना जरूरी है। उन्होंने कॉमर्स में बैचलर डिग्री ली है।

गौरव खन्ना

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे गौरव खन्ना इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर आईटी फॉर्म में काम करते थे। उन्होंने बा की डिग्री हासिल की है। उनका पोस्ट ग्रेजुएट मुंबई से हुआ है।

अशनूर कौर

आशनूर कौर टेलीविजन का जाना पहचाना नाम है। उनकी उम्र केवल 21 साल है लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में जो काम किया है और जो नाम कमाया है वह काबिले तारीफ है। 2019 में उन्होंने दसवीं की परीक्षा दी थी और 93% हासिल किए थे। 2021 में उन्होंने 12वीं में 94% अंक हासिल किए। 2025 में वह मास मीडिया में अपना ग्रेजुएशन कर चुकी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews