
Bigg Boss OTT 2 : टेलीविजन जगत के सबसे बड़े रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए डेली कुछ नया करने की कोशिश में लगा हुआ है। चूकिं, अब शो के ग्रैंड फिनाले में मात्र 3 दिन शेष बचे हैं। इसलिए फैंस की दिलचस्पी रोज बढ़ रही है। जिसे लेकर फाइनलिस्ट के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। सभी कंटेस्टेंट मस्ती करते हुए सीरियस मोड में आ चुकें हैं। इसके लिए वो सभी जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं शो से जुड़ी सारी डिटेल्स…
टॉप 5 कंटेस्टेंट
बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन इस बार 14 अगस्त यानि सोमवार को किया जाएगा। जिसके आखिरी दिन विभिन्न सेलेब्रिटिज़ शो में शामिल होंगे। जिसे अब 3 दिन ही बचे हैं जो कि एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि इस बार इन टॉप 5 प्रतियोगियों के बीच जंग होगी। जिनमें अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका का नाम शामिल है।
यहां देखें शो
‘बिग बॉस’ का फिनाले इस बार रविवार की जगह सोमवर को होने जा रहा है जो कि पहली बार होगा। फिनाले का एपिसोड रात 9 बजे के बाद जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। यह उन लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा होगी जो टेलीविजन पर शो की प्रसारण की तारीख और समय को मिस कर जाते हैं या जो अपनी आराम से अपने वर्क स्चेड्यूल के हिसाब से देखना चाहते हैं।
इतना मिलेगा प्राइज मनी
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता को न केवल 25 लाख प्राइज मनी का इनाम मिलेगा बल्कि उन्हें जीवन भर के लिए ग्रॉसरीज की फ्री सप्लाई भी मिलेगी। जो कि एक शानदार और आकर्षक प्राइज है। वहीं, इन पांच फाइनलिस्ट्स में से किसी भी प्रतियोगी को ट्रॉफी जीतने का मौका मिल सकता है जो कि उनकी योग्यता और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फैंस भी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि इस सीजन का विजेता कौन होगा और वो कैसे अपनी रणनीति और खेल क्षमता से प्रतिस्पर्धा को जीतेगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

