आश्रम वेब सीरीज से बॉबी देओल ने किया कमबैक, बाबा निराला के किरदार को चुनने के पीछे बताई वजह

आश्रम वेब सीरीज प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। जिसके पहले पार्टर्स ने लोगों का खुब मनोरंजन किया है। बाबा निराला का असली मकसद भक्ति नहीं, बल्कि दूसरों को धोखा देकर उन्हें फंसाना है।
aashram 3

Aashram 3 Part 2 : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल ने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके सदाबहार गाने आज भी फैंस के प्लेलिस्ट में पाए जाते हैं, जिन्होंने आश्रम फिल्म में अहम किरदार निभाया था। जल्द ही वह आश्रम 3 पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह बाबा निराला की भूमिका निभाएंगे। यह वेब सीरीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके लिए दर्शक नेक्स्ट पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, एक्टर इस सीरीज के नए पार्ट के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दर्शकों का भरपूर प्यार इससे पहला पार्ट को मिल चुका है। वहीं, अब लोग उनके मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों को यह काफी ज्यादा पसंद आई थी।

वहीं, प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने अपने कैरेक्टर को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि कमबैक के तौर पर उन्होंने खलनायक के किरदार को आखिर क्यों चुना है। इसके बाद से वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

बॉबी देओल ने कही ये बात

दरअसल, मीडिया से बातचीत करते हुए बॉबी देओल ने बताया, “वह एक ऐसा रोल प्ले करना चाहते थे, जो मुझे कंफर्ट जोन से बाहर ले जाए, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में आपकी जो एक बार छवि बन जाती है। आपको उसी हिसाब से ही काम मिलता है। ऐसे में मुझे फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा का कॉल आया था और उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे आश्रम की कहानी सुनाई, तब मैं सोचने पर मजबूर हो गया कि शायद वह मुझे पुलिस ऑफिसर का रोल ऑफर करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने मुझे बाबा निराला का किरदार ऑफर किया। तब मैं एकदम से सोच में पड़ गया और मुझे ऐसा लगा कि शायद में गलत सुन रहा हूं, लेकिन मुझे अपने आप पर भरोसा था कि मैं इस किरदार को बखूबी बहुत अच्छे से निभा सकता हूं।”

28 फरवरी को OTT पर होगा रिलीज

बता दें कि आश्रम 3 पार्ट 2 में बाबा निराला अंधभक्तों को जाल में लोगों को फंसाते हुए नजर आएंगे। वहीं, पम्मी फिर से अपना बदला लेने का प्लान बनाएगी। इस फिल्म में बॉबी देओल अदिति पोहनकर, चंदन राय, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता नजर आने वाली हैं। जिसके लिए फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 28 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर इसे रिलीज कर दिया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews