‘एनिमल’ का सीक्वल लाएंगे संदीप रेड्डी वांगा, बॉबी देओल ने किया खुलासा

animal sequel

Animal Sequel: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही है और अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कमाई के आंकड़े के अलावा हर जगह इसके स्टार्स की एक्टिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर कपूर का अंदाज जहां लोगों को पसंद आया है तो अनिल कपूर ने भी अपने रोल में कमाल कर दिया। वहीं विलेन के अवतार में नजर आए बॉबी देओल ने तो अपना ऐसा जादू दर्शकों पर चलाया है कि हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। इसी बीच अब एक्टर को ‘एनिमल’ के दूसरे हिस्से को लेकर बात करते हुए देखा गया।

आएगा ‘एनिमल’ का सीक्वल

बॉबी देओल हर जगह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और दर्शकों से मिल रहे प्यार के चलते वह थोड़ा इमोशनल भी हैं। हाल ही में एक इंटरेक्शन के दौरान उन्हें फिल्म के सीक्वल को लेकर बातें करते हुए देखा गया। बॉबी देओल ने बताया कि “मैं सिर्फ फिल्म में अपने हिस्से के बारे में जानता था। मुझे कहानी नहीं पता थी और सीक्वल को लेकर भी मुझे जानकारी नहीं थी और मुझे यह पता ही नहीं था कि एनिमल पार्क भी आने वाली है।” एक्टर ने यह भी बताया कि ‘एनिमल पार्क के बारे में मुझे जब पता चला जब मैंने फिल्म देखी। बातें होती थी कि अगर फिल्म हिट हुई तो इसका सीक्वल बनाया जाएगा लेकिन मुझे पता नहीं था कि संदीप ने इसे शूट करके रखा हुआ है।”

ऐसा था पहली फिल्म का किरदार

फिल्म ‘एनिमल’ में अपने निभाए गए किरदार के बाद बॉबी देओल दर्शकों के बीच एक चर्चित सितारे बन चुके हैं। फिल्म ‘एनिमल’ में उनके किरदार को बखूबी से पेश किया गया है। यह एक ऐसा करेक्टर है जो बोल नहीं पता है और आखिर में उसकी मौत भी हो जाती है। उन्होंने बिना बोले जिस खूबसूरती के साथ अपने इस किरदार को निभाया है उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। अब जब इसके सीक्वल की बात सामने आ ही गई है तो इसमें बॉबी का किरदार होगा या नहीं या फिर किस तरह का होगा यह जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews