‘एनिमल’ के सेट से बॉबी देओल ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

Animal BTS

Animal BTS: रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन ही इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस को बहुत इंप्रेस किया है। अपने पिता के प्रति बेटे का जो प्रेम इस ट्रेलर में दर्शाया गया है वह बहुत ही धमाकेदार है। जो सीन ट्रेलर वीडियो में दिखाए गए हैं उन्हें देखकर साफ तौर पर समझा जा सकता है कि यह जबरदस्त एक्शन ड्रामा मूवी होने वाली है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर ट्रेलर की तारीफें करते और कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर का फीवर अभी जनता के सिर से उतरा भी नहीं था कि अब बॉबी देओल ने सेट से एक ऐसी बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की है, जिसने धमाल मचा दिया है।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस धांसू फिल्म में रणबीर, रश्मिका और अनिल के साथ बॉबी देओल को मुख्य भूमिका में देखा जाने वाला है। ट्रेलर में जो झलक सामने आई है उसमें ऐसा लग रहा है कि बॉबी फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे। जो तस्वीर सामने आई है उस पर फैंस जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी ने शेयर की तस्वीर

दर्शकों को लंबे समय से ‘एनिमल’ के ट्रेलर का इंतजार था जो बीते दिन खत्म हो गया है और अब हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। इसी बीच बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है जो बिहाइंड द सीन की फोटो है। यह रणबीर और उनके बीच होने वाले एक एक्शन सीन की तस्वीर है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा “कट और एक्शन के बीच अपने परिवार और प्रियजनों के बारे में बातें करते हुए। हमें लंदन की ठंडी सुबह में गर्म रखा जाता है।”

फैंस का रिएक्शन

एक्शन सीन की बिहाइंड द सीन तस्वीर सामने आने के बाद फैंस इस पर तेजी से रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे बहुत मजेदार बताया। दूसरे यूजर ने बॉबी देओल की वापसी पर खुशी जताई है। वहीं एक अन्य ने कहा कि जब यह सीन थियेटर में आएगा तो थिएटर स्टेडियम बन जाएगा। बता दें कि ‘एनिमल’ पिता पुत्र के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती हुई एक शानदार कहानी है, जिसे 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews