फिल्मों में फिसड्डी लेकिन बिजनेस की दुनिया के सितारे हैं ये एक्टर्स, करोड़ों रुपए है नेटवर्थ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार किड हुए जिनका सिक्का बड़े पर्दे पर नहीं चल पाया। हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जो बॉलीवुड ना सही लेकिन बिजनेस की दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं।
Bollywood actors

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने भी एक्टर काम करते हैं वह केवल एक्टिंग नहीं करते बल्कि इनके अपने साइड बिजनेस भी है। किसी की प्रोडक्शन कंपनी है तो किसी ने ब्यूटी ब्रांड या फिर रेस्टोरेंट में निवेश करके रखा है। अक्सर हम यह देखते हैं कि बड़े पर्दे पर जो भी एक्टर आता है अगर उसकी फिल्म नहीं चली या अच्छा रिस्पांस नहीं आया तो उसे फ्लॉप मान लिया जाता है।

अपने ऊपर लगने वाला फ्लॉप का यह टैग कुछ कलाकार हटा देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार किड हुए जिन्होंने बड़े पर्दे पर राज करने की कोशिश की लेकिन वह औंधे मुंह गिर गए और उन पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया। हालांकि, फिल्मों में इनका सितारा भले ही ना चमक हो लेकिन बिजनेस की दुनिया में यह सुपरस्टार कहे जाते हैं। इनके पास अथाह संपत्ति है। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बिजनेस से तगड़ा पैसा कमाया है।

जायद खान

चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जायद को अपनी पहली ही फिल्म से बड़ा स्टार माना जाने लगा था। जब उन्होंने शाहरुख के साथ “मैं हूं ना” की तब भी उन्हें बहुत पसंद किया गया था। हालांकि जल्दी उनकी फिल्में फ्लॉप होना शुरू हो गई और ऑफर मिलने भी कम हो गए। तब उन्होंने एक्टिंग को छोड़ खुद को बिजनेस में स्थापित करने का काम शुरू किया।

फिल्में फ्लॉप होने के बाद जायद ने बिजनेस और स्टार्टअप्स में पैसा लगाया। 2024 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्क 1500 करोड रुपए के आसपास थी। अगर यह रिपोर्ट सही है तो वह रामचरण, प्रभास, रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा रईस हैं।

उदय चोपड़ा

साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से उदय ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने कहीं फिल्में की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। 13 साल के करियर में वह एक भी सिंगल हिट नहीं दे पाए। फ्लॉप होने के बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में अपनी पकड़ बनाई। 2012 में उन्होंने yomics नाम की कंपनी की शुरुआत की जो यशराज फिल्म पर आधारित कॉमिक्स बनती है। अब वह हॉलीवुड बेस्ड प्रोडक्शन कंपनी YRF इंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ 50 करोड रुपए बताए जाते हैं। जबकि प्रोडक्शन हाउस की वैल्यू 10000 करोड़ से ज्यादा की है।

गिरीश कुमार

रमैया वस्तावैया का वह चॉकलेटी लड़का तो आपको याद ही होगा। जब गिरीश अपने पहले फिल्म लेकर आए थे तब अपने चार्मिंग लुक से उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया था। 2013 में एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद वह ज्यादा समय नहीं चल पाए। डेब्यू के 3 साल तक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली और 2016 में आई एक मूवी भी पिट गई। इसके बाद उन्होंने बिजनेस का रास्ता चुना। आज उनकी नेटवर्थ 2164 करोड रुपए बताई जाती है। वो टिप्स इंडस्ट्री में COO हैं। कमाई के मामले में वह रणबीर कपूर रणवीर सिंह और आमिर खान से भी आगे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews