Bollywood Story: सलमान खान को इस खूबसूरत हसीना से हो गया था प्यार, हाथ मांगने के लिए पहुंच गए थे घर

Bollywood Story

Bollywood Story of Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे फेमस और दिग्गज कलाकारों में शामिल है। वह एक ऐसे एक्टर हैं जो प्रोफेशनल फ्रंट पर तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन पर्सनल लाइफ की वजह से भी उन्होंने बहुत चर्चाएं बटोरी है। भाईजान की लाइफ में कई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है लेकिन वो शादी नहीं कर सके हैं। सलमान खान के साथ संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय का नाम तो सभी ने सुना है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनकही कहानी बताते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो संगीता बिजलानी और सलमान खान की बात शादी तक पहुंच गई थी। दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे लेकिन आखिरी मौके पर दोनों शादी से पीछे हट गए। इसके बाद सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई और दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसके अलावा एक और खूबसूरत एक्ट्रेस थी जिसे सलमान बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उनके इस प्यार के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

सलमान खान की Bollywood Story

सलमान खान की लव लाइफ जुड़ा एक ऐसा बहुत ही इंटरेस्टिंग है। आपको बता दें कि सलमान जिस खूबसूरत एक्ट्रेस से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। वह और कोई नहीं बल्कि चुलबुली अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा ही अपनी क्यूट अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाया है तो भला सलमान पर उनका जादू कैसे नहीं चलता।

Bollywood Story

Bollywood Story

जूही चावला को पसंद करते थे सलमान

अपने एक बहुत पुराने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद अपने इस प्यार का इजहार किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें जूही चावला बहुत पसंद थी और वह उनका हाथ मांगने के लिए सीधा उनके घर पर चले गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने एक्ट्रेस के पिता से बात की लेकिन उन्होंने सलमान को रिजेक्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर आज भी सलमान खान का ये इंटरव्यू मौजूद है।

जय मेहता की पत्नी बनी जूही

सलमान खान को तो जूही चावला के पिता ने शादी के लिए रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद 1995 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी की और यह उन्होंने तब किया जब उनका करियर पीक पर चल रहा था। इन दोनों की मुलाकात राकेश रोशन ने करवाई थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और लगभग 6 सालों तक ऐसे लोगों से छुपा कर रखा था। बाजरा एक्ट्रेस प्रेगनेंट हुई तब इन दोनों की शादी का सच पूरी दुनिया के सामने आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews