Hindi News

CID 2 बंद होने की कगार पर! Sony TV ने TRP गिरते ही लिया बड़ा फैसला

Written by:Bhawna Choubey
Published:
दर्शकों का पसंदीदा शो CID 2 कुछ ही महीनों में मुश्किल में पड़ गया है। TRP गिरने, कंटेंट पर सवाल उठने और दर्शकों की बदलती पसंद के बीच Sony TV ने शो को बंद करने का मन बना लिया है, आखिर क्यों हुआ ऐसा?
CID 2 बंद होने की कगार पर! Sony TV ने TRP गिरते ही लिया बड़ा फैसला

दिसंबर 2024 में जब Sony TV ने अपने ऐतिहासिक शो CID का दूसरा सीजन, यानी CID 2, लॉन्च किया था, तो सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के दिलों तक एक बार फिर पुरानी यादें ताज़ा हो गई थीं। ACP प्रद्युमन का कुछ तो गड़बड़ है, दया का दरवाज़ा तोड़ना, अभिजीत की बुद्धिमानी इन सबने 90s और 2000s की पूरी पीढ़ी को मनोरंजन दिया था। इसलिए सीजन 2 की घोषणा होते ही लोग उम्मीदों से भर गए थे कि शायद वही पुराना चार्म वापस मिलेगा।

लेकिन अब, सिर्फ कुछ ही महीनों में, यह शो ऑफएयर होने की कगार पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि चैनल और मेकर्स ने इसकी TRP गिरने के बाद इसे बंद करने का फैसला लगभग ले लिया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी खबरें साफ संकेत देती हैं कि शो का आखिरी एपिसोड जल्द ही टेलीकास्ट किया जा सकता है।

तो आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से भारत का सबसे आइकॉनिक क्राइम-इन्वेस्टिगेशन शो लौटने के बाद भी टिक नहीं पाया? क्या आज की ऑडियंस बदल गई है? क्या शो की कहानी पुरानी हो चुकी थी? या फिर TRP की मास्टर चेकलिस्ट ही CID 2 पर भारी पड़ गई? आइए पूरी कहानी विस्तार से समझते हैं।

CID 2 की TRP उम्मीद से भी कम

CID फ्रेंचाइज़ हमेशा टीवी पर TRP जनरेट करने वाली मशीन मानी जाती रही है। लेकिन CID 2 के साथ ऐसा नहीं हुआ। नवंबर 2025 की रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की TRP सिर्फ 0.8 रही जो कि प्राइम टाइम स्लॉट में बेहद कम मानी जाती है।

TRP गिरने के संभावित कारण

पुराने फॉर्मेट की वापसी काम नहीं आई आज की ऑडियंस वेब सीरीज जैसे तेज और डिटेल्ड क्राइम थ्रिलर्स देखने की आदी हो चुकी है। कहानी प्लॉट्स 2000s वाले फॉर्मेट जैसे लगे जबकि आज का व्यूअर स्मार्ट, तेज और हाई-इंटेंसिटी क्राइम कंटेंट चाहता है। नई टीम उतना कनेक्शन नहीं बना पाई, पुराने चेहरों की कमी दर्शक लगातार महसूस कर रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि शो में थ्रिल और सस्पेंस की कमी है। TRP की ये गिरावट Sony TV और मेकर्स दोनों के लिए संकेत थी कि दर्शक शो से जुड़ नहीं पाए हैं।

सोशल मीडिया पर CID 2 बंद होने की चर्चा

सबसे पहले गॉसिप नाम के इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया कि CID 2 का आखिरी एपिसोड अगले महीने टेलीकास्ट किया जाएगा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर CID फैन्स में हलचल मच गई। फैंस की प्रतिक्रियाएँ, इतनी जल्दी क्यों बंद कर रहे हो? थोड़ा टाइम दो, पुराने कलाकारों की वजह से ही हम शो देखते थे।कहानी में दम नहीं था… लेकिन बंद मत करो। CID का एक मजबूत नास्टैल्जिया फेनबेस है, इसलिए लोग शो को इतनी जल्दी खत्म होते नहीं देखना चाह रहे।

क्या CID 2 इसलिए नहीं चला क्योंकि इसमें पुराने स्टार्स की कमी थी?

CID की पहचान सिर्फ एक क्राइम शो नहीं, बल्कि अपनी आइकॉनिक टीम से भी थी ACP प्रद्युमन, दया, अभिजीत, और फॉरेंसिक डॉक्टर सालुंके। CID 2 में ये टीम मौजूद नहीं थी, और मेकर्स ने पूरी तरह नए फेस लाए थे। नतीजा नास्टैल्जिया तो आया, लेकिन जुड़ाव नहीं बन पाया, CID का ब्रांड चलाने के लिए सिर्फ नाम काफी नहीं था। दर्शक चाहते थे।

Sony TV की रणनीति क्या मेकर्स ने जल्दबाज़ी की?

इंडस्ट्री सोर्सेज का कहना है कि Sony TV ने CID 2 को हाई एक्सपेक्टेशन स्लॉट में लॉन्च किया था। यह स्लॉट तभी काम करता है जब शो शुरुआत से ही TRP पकड़ ले। लेकिन CID 2 ऐसा कर नहीं पाया। क्या यह मेकर्स का जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला है? कुछ रिपोर्ट्स का कहना है, चैनल नए शो लाइनअप लाने की तैयारी में है, इसी वजह से लो-TRP वाले शो हटाए जा रहे हैं, CID 2 की शूटिंग भी घटाई जा चुकी है, अगर यह सब सच है, तो CID 2 को बंद होना लगभग तय माना जा रहा।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews