तनुश्री दत्ता को जान से मारने की साजिश, आखिर कौन है साजिशकर्ता, जानने के लिए पढ़े ये खबर

तनुश्री दत्ता को जान से मारने की साजिश, आखिर कौन है साजिशकर्ता, जानने के लिए पढ़े ये खबर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता फिल्मों की दुनिया में अपनी अदाओं से लाखों प्रशंसकों का दिल जीत चुकी है। बता दें कि तनुश्री ने साल 2004 में फिल्म आशिक बनाया आपने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने चॉकलेट, भागम भाग, गुड बॉय बैड बॉय, ढोल, रकीब, सास बहू और सेंसेक्स राम मुक्तिदाता जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 1984 में 19 मार्च को जमशेदपुर में हुआ था। जहां पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद अपने सपनों को पूरा करने मुंबई पहुंच गई। जिसके बाद साल 2000 आई फिल्म में नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने अभिनेत्री पर हमला कर दिया। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं लेकिन वो मीडिया की सुर्खियों में छाईं हुई हैं। वहीं, एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि बॉलीवुड माफिया उन्हें कई बार जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें –  Ramdhari singh Dinkar Birth Anniversary : नवचेतना और वीर रस के कवि रामधारी सिंह दिनकर, पढ़िये उनकी मशहूर कविता

दरअसल तनुश्री ने बताया कि जब मैं उज्जैन में थी तब मेरी कार के ब्रेक के साथ-साथ छेड़छाड़ की गई थी। जिसके कारण एक्सीडेंट भी हुआ था और मेरी हड्डियां टूटने से बच गई थी। इस एक्सीडेंट ने मुझे कुछ महीनों के लिए रोक सा दिया था क्योंकि मेरी चोटों को पूरी तरह से ठीक होने में काफी समय लग गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि उस हादसे में उनका बहुत सारा खून बह गया था।

यह भी पढ़ें – Navratri 2022 : जाने अष्टमी-नवमी पर होने वाले विशेष हवन का महत्व, राशि अनुसार करें मां की साधना

वहीं, तनुश्री ने आगे बताया कि,” एक बार उन्होंने किसी ने जहर देने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि मेरी एक नौकरानी थी जो मेरे घर में काम करती थी उसके आने के बाद मैं धीरे-धीरे बीमार होने लगी थी। मुझे ऐसा लगता है कि उसने मेरी पानी में कुछ मिलाया था”।

यह भी पढ़ें – Bigg Boss के घर में अपना जलवा बिखेरेगी दर्शकों की ‘इच्छा’, शो के लिए कंफर्म हुआ Tina Datta का नाम

बता दें कि साल 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले के बाद नाना की काफी विवादों में उलझ गए थे। लेकिन, साल 2019 में उन्हें कोर्ट से क्लीन चीट दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : मुस्लिम से बैर नहीं आतंकी की खैर नहीं – गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews