दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को भारत में स्विमसूट पहनने पर लगता है डर, बताई ये बड़ी वजह

अपनी बेबाक अंदाज और फैशन के लिए जाने जानी वाली सोनाक्षी सिन्हा को भारत में स्विम सूट पहनने पर डर लगता है। जिसके पीछे उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कारण भी बताया है। इसके बाद से वह मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते हैं विस्तार से...
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही मीडिया में छाई रहती हैं। अक्सर ही उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है, जो अपने लुक को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का काम करती हैं। उनका नया लुक आए दिन सामने आता रहता है। फैशन और ब्यूटी के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री को लोग दबंग गर्ल के नाम से भी जानते हैं। फिल्म में उनकी सादगी और मासूमियत फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। वह अब तक हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही कैरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुकी है। इसके अलावा, वह अक्सर लव लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

जहीर इकबाल से शादी रचाने के बाद अक्सर ही वह अपने हस्बैंड के साथ सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए फोटोस और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इंडिया में स्विमसूट ना पहनने को लेकर खुलकर बातचीत की है। साथ ही, उन्होंने अपने पति के धर्म पर भी चुप्पी तोड़ी है।

भारत में स्विमसूट न पहनने की बताई वजह

अपनी लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने स्विमसूट के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा से ऐसा फील हुआ है, जब वह बड़ी हो रही थी, तो वह स्विमिंग नहीं करती थी। खासकर इस देश में नहीं करती थी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं कब कौन कहां से फोटो खींच ले और फिर वह इंटरनेट पर वायरल हो जाएगी। सिर्फ इसलिए वह विदेश में ही स्विमिंग करना पसंद करती थीं।

शादीशुदा लाइफ में हैं खुश

आगे उन्होंने अपने शादीशुदा जीवन को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि शादी के समय हम दोनों ही धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे, बल्कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे, इसलिए हमने वैसा ही किया। न जाहिर मेरे ऊपर अपना धर्म ठोप रहे हैं और ना ही मैं उन पर अपना धर्म ठोप रही हूं। हम लोगों ने कभी इस बारे में एक-दूसरे से चर्चा भी नहीं की है, बल्कि हम दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं। मैं उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं और वह मेरे संस्कृति, परिवार का सम्मान करते हैं। मेरी नजर में यह बिल्कुल सही तरीका है।

वर्कफ्रंट

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आने वाली है। जिसकी शूटिंग मुंबई में अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। इस फिल्म पर पिछले दो सालों से काम चल रहा है। पहले इसके लिए करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी को चुना गया था, लेकिन बात नहीं हमने के कारण सोनाक्षी सिन्हा को साइन कर लिया गया। जिसके लिए एक्ट्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews