‘है जवानी तो इश्क होना है’ के इवेंट में भावुक हुए David Dhawan, वायरल हुआ वीडियो

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हाल ही में आयोजित किया गया था। इस मौके पर डेविड धवन रोते हुए नजर आए। अपने पिता को देखकर वरुण भी इमोशनल दिखाई दिए।
David Dhawan

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को उनके पिता और बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक वरुण धवन ने डायरेक्ट किया है। इस कॉमेडी से भरपूर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

23 मई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर मुंबई में एक लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया गया था। यहां डेविड धवन को इमोशनल होकर रोते हुए देखा गया। अपने पिता को देखकर वरुण की आंखें भी नम नजर आ रही थी। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रो पड़े डेविड धवन

ऐसा कहा जा रहा है कि है जवानी तो इश्क होना है के बाद डेविड फिल्मों से रिटायरमेंट ले लेंगे। इस बारे में करण जौहर को एक पोस्ट के जरिए हिंट देते हुए देखा गया था। शायद यही वजह रही की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट उनके लिए इमोशनल रहा। इस दौरान अनिल के बड़े भाई अनिल धवन को भी देखा गया।

अनिल ने अपने छोटे भाई की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता कमाल कर रहा है। हम स्कूल में भी साथ और कॉलेज में भी साथ थे। यह बहुत प्यारी फिल्में बनाता है, कई फिल्मों में मैंने इसके साथ काम किया है। मैं पूरी जिंदगी अच्छी फिल्में करने में व्यस्त रहा। मैं 56 कल में की है और इस उम्र में आज भी फिल्में कर रहा हूं।

Video Credit: Namaste Bollywood

पिता को संभालते दिखे वरुण

अपने बड़े भाई की बातें सुनकर डायरेक्ट डेविड धवन को रोना आ गया। उन्हें देखकर पूजा हेगड़े उन्हें संभालती नजर आईं और पीछे खड़े हुए वरुण धवन भी इमोशनल हो गए। डेविड ने कहा मैं उसे बोलना था मैं 74 साल का हूं तो मुझे इतने सालों से जानते हो तुम अपनी पत्नी या बच्चों को भी इतने सालों से जानते हो क्या।

इस पर अनिल कहते हैं यह मेरे लिए बहुत पजेसिव और केयरिंग है। इस पर डेविड कहते हैं अगर मैं इंडस्ट्री में हूं तो अपने भाई की वजह से हूं, वो मेरे यहां होने की सबसे बड़ी वजह है। मेरी वजह से वरुण धवन यहां है, उन्होंने अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपने भाई को दिया।

कब आएगी फिल्म

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज की बात करें तो इसे 5 जून को सिनेमाघरों में पेश किया जाने वाला है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। इनके साथ मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, अली असगर और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews