जल्द लौट सकती हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन, पढ़ें पूरी खबर

जल्द लौट सकती हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | छोटे पर्दे पर सभी के चेहरे पर स्माइल लाने वाला शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” देश के सबसे चर्चित शो में से एक है। जिसे देखने के लिए दर्शकों को हमेशा इंतराज रहता है। बता दें कि दुनिया में किसी को अपनी अदाकारी से हंसाना सबके वश की बात नहीं है। तो इस शो के जितने भी कलाकार हैं वो अपनी अदाकारी से अपने दर्शकों को हंसाकर उन्हें इंटरटेन करते हैं। केवल इतना ही नहीं इस शो को भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों का प्यार मिला है। तो बता दें कि इस शो को देखने वाले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ समय में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी एक बार फिर शो में दिखाई देने वाली है। तो आइए जानते हैं दिशा वकानी के बारे में…

यह भी पढ़ें – MP Weather: 3 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 18 जिलों में आज बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुख्य अभिनेत्री दिशा वकानी ने अपनी कला से प्रशंसकों को दीवाना किया है। जिनकी मासूमियत, भोलापन को देखने के लिए दर्शक हमेशा उनका इंतजार करते हैं जो कि बहुत जल्दी शो में कम बैक करने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शो के निर्माता दयाबेन किरदार के लिए दिशा वकानी को ही वापस लाना चाहते हैं। बता दें कि इस साल के नवंबर तक दिशा दयाबेन के किरदार में वापस लौटेंगी। अगर दिशा वकानी इस शो में वापस नहीं आती है तो उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा और इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है कि ऐसे में किसे इस किरदार के लिए चुना जाएगा। बता दें कि दिशा वकानी ने लंबे समय से इस कॉमेडी शो से ब्रेक ले रखा था क्योंकि वह मेटरनिटी लीव पर थी।

यह भी पढ़ें – Relationship tips : क्या आपका पार्टनर भी है रिश्ते से इमोशनली एब्सेंट, इन संकेतों से जानिये

बता दें कि दिशा वकानी का जन्म गुजरात में हुआ था। अभिनेत्री ने फिल्म ‘देवदास’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो फिल्म ‘जोधा अकबर’ में काम किया, जिसमें उन्होंने माधवी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में भी नजर आ चुकी हैं और साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार में नजर आईं थी। जिन्हें दर्शकों का खुब प्यार मिला था। हालांकि, शो से जाने के फैसले से उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे और उन्होंने उनके वापस लौटने की उम्मीद खो दी थी लेकिन इस खबर ने उनके चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान ला दी है और दर्शक बड़ी बेसब्री से उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की रेस से दिग्विजय सिंह के बाहर होने पर बोले कमलनाथ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews