MP Weather: 3 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 18 जिलों में आज बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मानसून की विदाई से पहले अक्टूबर में मध्य प्रदेश के मौसम एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने मिलने वाला है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को 18 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 3 अक्टूबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और बारिश होगी। यह वर्षा का आखिरी दौर है, इसके बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..CG Weather : नए सिस्टम से अक्टूबर में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज शुक्रवार 30 सितंबर को सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल,हरदा, बुरहानपुर, खंडवा,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, नीमच और मंदसौर में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिन धार, विदिशा, झाबुआ, आलीराजपुर और बालाघाट में भी हल्की बारिश की संभावना है। 1 अक्टूबर काे बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है। इसके असर से चार–पांच अक्टूबर काे पूर्वी मप्र में बारिश हाे सकती है। इंदौर में अगले दो दिन तक हल्के बादल ही छाए रहेंगे ।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके असर से इंदौर, झाबुआ व आलीराजपुर क्षेत्र में अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। वर्तमान में थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 2 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर 5 अक्टूबर तक मध्य भारत में पहुंचेगा।इसके प्रभाव से 3 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से व 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: अक्टूबर से दिखेगा मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, 3 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को सकता है। 3 अक्टूबर को बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के इलाकों में बारिश हो सकती है। उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, सागर, पन्ना, निवाड़ी और दमोह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन सकते है। मौसम प्रणाली के असर से तीन-चार अक्टूबर काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं अच्छी वर्षा हाे सकती है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में इस सीजन में कई इलाकों में 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है।प्रदेश के 32 जिलों में 40 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य 38 इंच से 23% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम में 71.48 इंच, भोपाल में 70 और राजगढ़ में 69 इंच हुई।अगले दो से तीन दिन में ग्वालियर में चंबल संभाग से मानसून के विदा होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews