
त्योहारों के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जगह जगह देखने को मिल रही है। नकली मावा और अन्य खाद्य सामग्रियों की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। इसी कड़ी में सतना में भी विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। यहां से विभाग ने बस से भेजी जा रही 550 किलो मिठाई और खाद्य सामग्री जब्त की है।
इस कार्रवाई में 250 किलो मिल्क केक 200 किलो बूंदी के लड्डू और 100 किलो स्वीट डिलीशियस नाम की मिठाई जब्त की गई है। जानकारी के मुताबिक जीके उत्तर प्रदेश से निकली थी और इसे रीवा और उचेहरा भेजा जा रहा था। सभी मिठाईयां के नमूने लेकर जांच प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
बस की जांच में मिले खाद्य पदार्थ
इस कार्रवाई के बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मूवी की सूचना के आधार पर एक बस की जांच की गई थी। इस बस में मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री रखी हुई थी। जब इन्हें जांच गया तो पैकेजिंग से लेकर मिठाई बनाना में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और परिवहन के तरीके में अनियमितता देखने को मिली। बस में करीब ढाई सौ किलो मिल्क केक मिला जिसे बनाने के लिए शक्कर पाउडर सूजी रिफाइंड तेल और पाम तेल का इस्तेमाल किया गया था। गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
तीन व्यापारियों का था माल
जानकारी के मुताबिक बस में रखा ढाई सौ किलो का मिल्क केक रीवा की रागनी गुप्ता 200 किलो का लड्डू रीवा के विक्रम कुशवाहा और 100 किलो की मिठाई उचेहरा के अनिल सारावगी के नाम से बुक थी। खाद्य सुरक्षा विभाग में तीनों सामग्रियों को जब्त कर इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाई गई कईं खामियां
इस बस में 100 किलो दूसरी मिठाई भी रखी हुई थी जिसे स्वीट डिलीशियस के नाम से पैक किया गया था। इस पर निर्माण करते 1 अक्टूबर 2026 लिखी थी और उसे सामान्य तापमान पर 7 दिन और -10 डिग्री तापमान पर 3 महीने तक इस्तेमाल करने की बात लिखी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि परिवहन करते समय मिठाई को शर्तों के अनुसार नहीं रखा गया था। इन ए 40 किलो के बड़े और 10 किलो के छोटे पैकेट में भेजा जा रहा था।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

