जंगल से भटककर गांव पहुंचा सांभर, नहर में गिरा, ग्रामीणों और वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सतना के अंबेर गांव के ग्रामीण और वन विभाग की टीम एक सांभर के लिए एक साथ रेस्क्यू करते दिखाई दिए। नहर में फंसे वन्यजीव को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।
satna

सतना में जंगल से भटक कर एक सांभर ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। भटकता भटकता वो एक नहर में गिर पड़ा। नहर में गिरने के बाद सांभर को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में ग्रामीण और बनी विभाग के कर्मचारी उसके मददगार बने। किसी तरह से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक जब ग्रामीणों ने सांभर को नहर में फंसा हुआ देखा तो वन विभाग को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया।

नहर में फंस गया था सांभर

इस घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक रास्ता भटक करिए सांभर अंबेर गांव के पास पहुंच गया था। यहां पहुंचना थी नहर में गिर पड़ा और काफी कोशिशें के बाद भी बाहर नहीं आ पा रहा था। जब ग्रामीणों को इसके फंसे होने की सूचना मिली तो उन्होंने मझगवां रेंजर रंजन सिंह परिहार को इस बारे में जानकारी दी।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी लगने के बाद रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची जहां पर सांभर फंसा हुआ था। इसके बाद मौके की स्थिति का अच्छी तरह से जायजा लेने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सांभर को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने सांभर को रेस्क्यू किया उसके बाद उसे उसके घर यानी जंगल में ले जा कर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews