Hindi News

लंबे समय के बाद साथ स्पॉट हुए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही इंडस्ट्री के चर्चित सितारे हैं। एक समय यह कपल के रूप में पहचाने जाते थे लेकिन अब अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लंबे समय के बाद इन दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया।
लंबे समय के बाद साथ स्पॉट हुए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो ऐसे नाम हैं। जिन्हें कभी साथ में लिया जाता था। दरअसल, एक समय यह दोनों सितारे डेट कर रहे थे और लोगों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद भी आती थी। हालांकि, अब इन दोनों की राह अलग हो गई है। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी कर चुकी हैं।

अलग होने के बाद इन दोनों सितारों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया लेकिन अब मुंबई एयरपोर्ट पर यह एक बार फिर साथ नजर आए हैं। यह जवानी है दीवानी की यह प्यारी सी जोड़ी जब लंबे समय के बाद दर्शकों को दिखाई दी तो कुछ लोगों के दिल तो खुश हो गए नहीं कुछ ऐसे थे जो अलग-अलग कॉमेंट कर रहे थे। दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

साथ नजर आए रणबीर और दीपिका (Deepika Padukone)

रणबीर और दीपिका की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों बाजी में बैठकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और आपस में बातें करते हैं। टर्मिनल के बाहर भी दोनों साथ में दिखाई दिए और गले लगा कर बाय कहा। हर कोई इन दोनों की प्यारी केमिस्ट्री को कैमरा में कैप्चर करने में लगा हुआ था।

लोगों ने किए अलग अलग कॉमेंट

रणबीर और दीपिका का यह मूमेंट जैसे सोशल मीडिया पर सामने आया लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि अगर यह फिल्म कर रहे हैं तो बहुत मस्त खबर है। एक ने लिखा आलिया यह सब मैं तो ना सहती। एक इंसान ने दोनों का समर्थन करते हुए कहा कि यह नॉर्मल बिहेवियर है। दोनों अपनी जिंदगी में पति-पत्नी और बच्चे के साथ आगे बढ़ चुके हैं। वहीं कुछ यह पूछते नजर आए कि पैचअप हो गया है क्या। इसके अलावा कुछ लोगों ने यह जवानी है दीवानी 2 को लेकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया।

Deepika Padukone

रणबीर दीपिका का वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को जल्दी शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमें अभिषेक बच्चन और सुहाना खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका को अल्लू अर्जुन के साथ एटली की एक एक्शन मूवी में देखा जाएगा।

वहीं रणबीर कपूर को आलिया भट्ट और विकी कौशल के साथ लव एंड वॉर की तैयारी करते हुए देखा जा रहा है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार निभाएंगे। इसमें सई पल्लवी को माता सीता और यश को रावण के किरदार में देखा जाने वाला है। रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल पार्क में भी नजर आएंगे।