Deepika Padukone ने खरीदी Mercedes Maybach, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

Deepika Padukone ने खरीदी Mercedes Maybach, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फेमस कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा ही किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि इस कपल ने नई गाड़ी खरीदी है। बता दें कि जो कार इन्होंने खरीदी है वह मर्सिडीज की भारत में सबसे महंगी कार है। रणवीर सिंह को पहले इस कार में कई बार देखा जा चुका है और अब उनकी पत्नी दीपिका ने भी सेम मॉडल की कार खरीदी है।

दीपिका ने जो कार ली है वो Mercedes Maybach GLS600 4Matic SUV है। इस गाड़ी की कीमत 2.8 करोड़ रुपए है। रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर यही गाड़ी खरीदी थी। कपल की दोनों गाड़ियों की खासियत यह है कि दोनों का ही रंग नीला है।

Must Read- भाषण देते समय फिर फिसली Rahul Gandhi की जुबान, वायरल हुआ वीडियो

मर्सिडीज के इस मॉडल की बात करें तो फीचर्स और लग्जरी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, अपहोलस्ट्री, मसाज सीट्स जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं। इसमें 4.0 लीटर V8 इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया गया है।

इस शानदार Mercedes Maybach के अलावा रणवीर सिंह के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं। उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड एस, ऑडी क्यू5, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, जगुआर और Lamborghini जैसी गाड़ियां भी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews