दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, बनी फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से पर्दा हटाने वाली पहली भारतीय

दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, बनी फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से पर्दा हटाने वाली पहली भारतीय

FIFA World Cup: पूरी दुनिया में फीफा वर्ल्ड कप का उत्साह देखा सकता है। आज कतर के लुआस आइकॉनिक स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच जारी है। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल हुई। मैच के अंतिम दिन को खास बनाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने खास किरदार निभाया है। उन्होनें फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से पर्दा हटाकर नया इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन चुकी है।

फैंस के लिए खास है पल

एक तरफ जहां देश में उनकी आने वाली पठान को लेकर वो ट्रोल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर उनके फीफा वर्ल्ड कप की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। बता देन की इस खास चमकदार ट्रॉफी को कुछ चुनिंदा लोग ही हाथ लगा सकते हैं। इसलिए यह पल सभी भारतीयों के लिए खास और ना भूलने वाला है।

लगी बेहद खूबसूरत

“पठान” एक्ट्रेस में ईवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर के साथ एंट्री ली। इस दौरान उनका लुक भी काफी स्टाइलिश और क्लासी लग रहा है। उन्होनें सफेद शर्त, ब्राउन कलर का ओवर कोट और ब्लैक बेल्ट पहन रखी है। उनके फैंस इस पल को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ़ें हो रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews