शादी के 5 साल बाद वायरल हुए दीपिका-रणवीर के ड्रीमी मोमेंट, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Deepika Ranveer

Deepika Ranveer Video: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट और परफेक्ट कपल में से एक है। इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है और देखते ही देखते इनकी शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में यह कपल करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले एपिसोड में गेस्ट के रूप में शामिल हुआ।

इटली में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की तस्वीर और वीडियो का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था जब खत्म हो गया है क्योंकि कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में उनकी शादी की झलक दिखाई गई है। जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर की शादी के कुछ खास पल दिखाए गए हैं जिसमें वह अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सामने आया शानदार वीडियो

कपल की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसकी शुरुआत सगाई की पार्टी से हुई। जहां रणवीर, दीपिका को अपने प्यार का इजहार करके बताते हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण के पिता कहते हैं कि हमारी बोरिंग फैमिली में रणवीर एक्साइटमेंट लेकर आए हैं और यह चेंज बहुत ही अच्छा है।

रणवीर का डांस

इसके बाद वीडियो में कपल की शादी के दौरान हुए कई सारे फंक्शन दिखाएं गए हैं। मेहंदी के फंक्शन के दौरान रणबीर ने दीपिका का काफी ख्याल रखा इतना ही नहीं खुलकर डांस भी किया और उनके इस डांस को देखकर दीपिका के चेहरे की मुस्कुराहट हटाने का नाम नहीं ले रही थी। इस कपल ने अपनी शादी में सारे रीति रिवाज बहुत ही अच्छे तरीके से निभाएं और सभी की थोड़ी-थोड़ी क्लिप इस वीडियो में दिखाई गई है।

खत्म हुआ फैंस का इंतजार

दीपिका और रणबीर कपूर ने इटली में शादी करने के बाद बेंगलुरु और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को शिरकत करते हुए देखा गया था। दोनों की शादी की तस्वीर तो सभी ने देखी थी लेकिन पूरी शादी की झलक देखने के लिए फैंस कब से बेताब थे। अब सामने आए इस शानदार वीडियो ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews