ममता बनर्जी की हार पर चुटकी लेती नजर आईं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- अब नो रूंबा तुंबा जुंबा

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को जो हार मिली है कुछ लोगों को इस बात की बहुत खुशी हुई है। टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को भी इस बारे में रिएक्शन देते हुए देखा गया।
Devoleena Bhattacharjee

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य जी को फिलहाल मदरहुड जर्नी एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर कोई ना कोई जर्नी शेयर करती रहती हैं। उनकी गिनती उन एक्ट्रेस में होती है जो गंभीर मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखती हैं।

अब विधानसभा चुनाव में बंगाल के जो नतीजे सामने आए हैं उस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने को मिला है। वह खुद भी बंगाल से हैं और इस बार ममता बनर्जी की हार पर फिरकी लेती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उन्होंने ममता का खूब मजाक उड़ाया है।

देवोलीना ने उड़ाया ममता का मजाक

सोशल मीडिया पर देवोलीना ने लिखा अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है तो वह यही है। आरजी और उनके गैंग से भी ज्यादा। मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है क्योंकि वो सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। एमबी और गैंग टाटा। पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं दिखोगी। बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है। पलटानो दरकर चिलो सो पालते गेइछे। नो रूंबा, तुंबा, जुंबा। अब सिर्फ ढिंका चिका ढिंका चिका।

फैंस ने जमकर लिए मजे

देवोलीना भट्टाचार्य के इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस भी जमकर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की है। वहीं जिन लोगों को ममता बनर्जी पसंद नहीं है उन्होंने कमेंट बॉक्स में जमकर फिरकी ली है।

दिखाया बेटे का पहला कदम

एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी के पल शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्हें अपने बेटे जॉय के पहले कदम पर अपने इमोशन शेयर किए। उन्होंने दिखाया कि उनका बेटा पहली बार चल रहा है।

कैसी है पर्सनल लाइफ

देवोलीना की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो 14 दिसंबर 2022 को एक निजी समारोह में उन्होंने शाहनवाज शेख से शादी की थी। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कपल ने दिसंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस फिलहाल टेलीविजन से दूर परिवार के साथ समय गुजार रही हैं। उन्हें सवारे सपने प्रीतो, साथ निभाना साथिया, बिग बॉस, छठी मईया की बिटिया जैसे सीरियल में काम करते देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews