धनश्री वर्मा के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, युजवेंद्र चहल से एलिमनी की खबरों को बताया बेबुनियाद!

तालाक की खबरों के बीच एलिमनी की खबर पर धनश्री वर्मा के परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। वहीं, फैंस भी लगातार तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma divorce

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal Divorce News : इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक पर कोर्ट द्वारा मुहर लगा दी गई है। दोनों के वकील द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, वह 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। उनके रिश्ते में दूरियां आने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले ली है। इसी बीच अब एलिमनी से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही है।

इस मामले में अब धनश्री की फैमिली और उनके वकील ने चुप्पी तोड़ दी है और अपना गुस्सा जाहिर किया है।

धनश्री के परिवार ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धनश्री के परिवार ने इस तरह की खबर पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, “एलिमनी को लेकर जिस तरीके से रयूमर फैलाई जा रहे हैं, उससे उन्हें आहत है। इस बात को वह क्लियर कर देना चाहते हैं कि इस तरह का अमाउंट के बारे में ना कहा गया है और ना ही मांगी गई है। यह सारे रयूमर सच नहीं है। इसलिए हम अनुरोध करते हैं इस तरह की खबरें फैलाने से पहले सच्चाई को जान लें और दूसरों की निजता का सम्मान करें।”

सोशल मीडिया पर फैली खबर

दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की तलाक की खबरें तूल पकड़ने के साथ ही 60 करोड़ की एलिमनी के चर्चे भी तेज हो गए हैं। जिसे धनश्री वर्मा के परिवार ने खारिज करते हुए इस बात को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि धनश्री ने यजुवेंद्र से कोई एलिमनी नहीं मांगी है।

फैंस दे रहे रिएक्शन

बता दें कि धनश्री वर्मा और यजुवेंद्र चहल ने साल 2020 में शादी रचाई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच खटपट बढ़ने लगी। जिसके बाद वह अलग रहने लगे। वहीं, 20 फरवरी 2025 को मुंबई की एक अदालत ने तलाक को अंतिम रूप दिया है। इधर तलाक के बाद सही फैंस लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी बड़ी दुनिया में मिल जाएगा, यकीन मानो यही सोच रिश्तो को जड़ से खत्म कर दे रही है।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews