Hindi News

ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र आज मना रहे 88वां जन्मदिन, जानें अनकहे किस्से

Written by:Sanjucta Pandit
Last Updated:
ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र आज मना रहे 88वां जन्मदिन, जानें अनकहे किस्से

Dharmendra Birthday : धर्मेंद्र सिंह देओल हिंदी सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 6 दशकों से राज कर रहे हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था। इसी कड़ी में आज वो अपना 88वां जन्म दिन मना रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय के क्षेत्र में अपनी अनगिनत महारतें दिखाई हैं। उन्हें बॉलीवुड में ही-मैन के रूप में भी जाना जाता है। अपने करियर के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें “फूल और पत्ते,” “शोले,” “यमला पगला दीवाना,” “बगावत” जैसी फिल्में शामिल हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें “पद्मा भूषण” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा, धर्मेंद्र ने पॉलिटिक्स में भी रूचि दिखाई और पंजाब के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद के रूप में सेवा की हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम किस्से…

इस तरह रखा बॉलीवुड में कदम

पंजाबी कल्चर में पले-बढ़े धर्मेंद्र अपनी मां के बहुत ही करीब थे। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था। उन्होंने कई दफा अपनी मां से इस बारे में चर्चा भी की थी। जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें फिल्म फेयर के न्यू टैलेंट हंट में आवेदन करने की सलाह दी। उनकी बात मानकर उन्होंने ऐसा ही किया और वह फिल्म फेयर मैगजीन का नेशनल न्यू टैलेंट अवार्ड जीत गए। जिसपर फि अर्जुन हिंगोरानी की नजर धर्मेंद्र पर गई और उन्होंने एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया। इसके बाद धर्मेंद्र ने “दिल भी तेरा हम भी तेरे” फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके बाद वो लाखों युवा दिलों की पसंद बन गए।

Dharmendra Deol

धर्मेंद्र इस एक्टर के थे दीवाने

वहीं, धर्मेंद्र को दिलीप कुमार बहुत पसंद थे और आपको यह जानकर आश्चर्य भी होगा कि उन्हें दिलीप कुमार जैसा ही बनना था। इसका खुलासा अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया था। उस पोस्ट में कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की गई थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “नौकरी करता… साइकिल पर आता-जाता… फिल्मी पोस्टर्स में अपनी झलक देखता… रातों को जगता अनहोने ख्वाब देखता… सुबह उठकर फिर अपने आप से पूछता क्या मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं।” इस पोस्ट पर धर्मेंद्र के फैंस ने विभिन्न प्रकार के रिएक्शंस भी दिए थे।

पढ़ाई में नहीं लगता था मन

इसके अलावा, स्कूली करियर में उन्हें काफी डांट पड़ती थी। जिसकी वजह यह थी कि उन्हें पढ़ना बिल्कुल पसंद नहीं था। चूकिं, उनके पिता कृष्णा मास्टर थे, इसलिए उन्हें पढ़ाई के लिए ज्यादा जोर दिया जाता था, लेकिन उन्हें पढ़ने में मन नहीं लगता था। जिस कारण शिक्षकों से आए दिन उन्हें सभी बच्चों की अपेक्षा ज्यादा डांट खानी पड़ती थी।

इस तरह हुआ हेमा मालिनी से प्यार

प्रोफेशनल लाइफ के बाद पर्सनल लाइफ में धर्मेंद्र एक्ट्रेस हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे। बता दें कि दोनों की जोड़ी ने सिनेमा के इतिहास में अपनी अनूठी पहचान बनाई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म शूट के दौरान हुई थी। उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनका जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक बन गया। उनकी अदाकारी, रोमांस और एक-दूसरे के साथ केमिस्ट्री ने उन्हें दर्शकों के दिलों में बसा दिया। जिसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी रचा ली थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews