Hindi News

रणवीर सिंह की धुरंधर OTT पर कब होगी रिलीज? जानिए 5 दिसंबर के बाद कितना करना होगा इंतज़ार?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
रणवीर सिंह की फिल्में जब भी थिएटर में रिलीज होती हैं तो अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। एक बार फिर रणवीर सिंह सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीँ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है।
रणवीर सिंह की धुरंधर OTT पर कब होगी रिलीज? जानिए 5 दिसंबर के बाद कितना करना होगा इंतज़ार?

एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा इंतजार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का किया जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अभी से सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज होने से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने भी आई है। दरअसल यह फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है। फिल्म में कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। न सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि उनके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा इस फिल्म में रणवीर सिंह की हो रही है। रणवीर सिंह का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही फिल्म का टीज़र सामने आया, लोगों ने रणवीर सिंह के लुक की काफी तारीफ की। टीज़र के बाद जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया तो इसमें अक्षय खन्ना और माधवन जैसे चेहरे भी सामने आए, जिससे इस फिल्म का इंटरेस्ट और भी बढ़ गया।

OTT पर कब रिलीज होगी फिल्म धुरंधर?

दरअसल धुरंधर में रणवीर सिंह को एक स्पाई एजेंट के रोल में दिखाया गया है, जिससे फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस 5 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग थिएटर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, ऐसे में यह फैंस ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार करते हैं। जानकारी दें कि आमतौर पर फिल्में 1 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होती हैं, लेकिन धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट भी अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो *धुरंधर* को 30 जनवरी 2026 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले यह देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

फिल्म में कई बड़े चेहरे

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त को भी अहम रोल दिया गया है। ट्रेलर में इन सभी को स्पेशल कैरेक्टर दिया गया है। सभी अपने-अपने धमाकेदार अंदाज में दिखाई दिए हैं। ऐसे में इन सभी एक्टर्स ने मिलकर इस फिल्म को और भी मजेदार बना दिया है। अभी से इस फिल्म को लेकर माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि इसमें सारा अर्जुन भी नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अर्जुन नजर आएंगी। ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो 5 दिसंबर का इंतजार करना होगा, जबकि ओटीटी पर फिल्म देखने के लिए आपको 30 जनवरी 2026 तक का इंतजार करना होगा।