Dilip Joshi Birthday: नौकर ‘रामू’ से लेकर TMKOC के ‘जेठालाल’ की तगड़ी फैन फॉलोइंग तक एक्टर का सफर

dilip joshi

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। जेठालाल(jethalal) उर्फ दिलीप जोशी (dilip joshi) लगभग देश के हर घर में कभी न कभी ठहाकों की वजह बने ही हैं। आज इनका जन्मदिन (birthday) है। छोटे पर्दे का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (tarak mehta ka ooltah chashmah) यूं तो अपने आप में ही हंसी (laughter) का भंडार है लेकिन इसमें दिलीप जोशी द्वारा निभाया जाने वाला जेठालाल का किरदार लोगों को बेहद पसंद है। जेठालाल का अंदाज़ लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देता है। यही कारण है कि पिछले 13 सालों से लगातार लोग इस सीरियल को प्यार दे रहे हैं और ये निरंतर लोगों को हंसाने में सफल रहा है। इसका बहुत से श्रेय जेठालाल को भी जाता है।

यह भी पढ़ें… खुदाई में मिला अंग्रेजों के समय के प्राचीन सिक्के, अरबों में है कीमत!

आज जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का जन्मदिन है। दिलीप आज 53 साल के हो गए हैं। दिलीप जोशी का जन्म पोरबंदर, गुजरात में 26 मई 1968 में हुआ था। एक्टर दिलीप जोशी ने अपने करियर में फिल्मों में भी काम किया इसी दौरान वे सलमान खान की फ़िल्म में उनके नौकर के किरदार में भी नजर आ चुके हैं। उस वक़्त किसी को अंदाजा नहीं था कि एक दिन दिलीप जोशी जेठालाल के अंदाज़ में देश नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग पहचान बना लेंगे और उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं होगी।

dilip joshi

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म, ‘ मैंने प्यार किया’ से दिलीप जोशी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फ़िल्म में दिलीप को नौकर ‘रामू’ का छोटा सा रोल दिया गया था। इस फ़िल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म सुपर हिट रही थी। इसके बाद एक बार फिर से सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में दिलीप जोशी साइड एक्टर के तौर पर नज़र आए थे। इस फ़िल्म में दिलीप माधुरी दीक्षित के भाई भोलाप्रसाद के किरदार में नज़र आए थे। सलमान खान इस फ़िल्म में भी मुख्य भूमिका में रहे थे। इसके अलावा दिलीप जोशी ने ‘ फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘ हमराज’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

यह भी पढ़ें… VIDEO: देशभक्ति के जज्बे के साथ शहीद कन्हैया लाल जाट को दी गई अंतिम विदाई

इतना ही नहीं दिलीप जोशी ने गुजराती इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है। हालांकि जेठालाल किरदार के लिए जितना प्यार देश ने उनको दिया है उसके मुकाबले दिलीप जोशी का कोई भी अन्य किरदार उतना महत्व नहीं रखता।जेठालाल को सोनी सब टीवी पर आने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की जान कहना गलत नहीं होगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews