बॉलीवुड के सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हर थोड़े दिन में किसी ने किसी वजह सेचर्चा में आ जाते हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए। एक तरफ जहां उनकी आने वाली फिल्म मैं वापस आऊंगा की चर्चा हो रही है वहीं दूसरी तरफ नया गाना अरोमा भी लाइमलाइट में है।
दिलजीत एक बेहतरीन सिंगर है और उनके गाने युवाओं के बीच बहुत मशहूर है। अब उनके गाने अरोमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल इसमें कितने समाज के लोगों के खिलाफ विवादित शब्द सुनने को मिला है जिसकी वजह से गायक की जमकर आलोचना की जा रही है।
विवादों में आया दिलजीत का अरोमा
23 अप्रैल को दिलजीत दोसांज का गाना अरोमा रिलीज किया गया था। दर्शन को नहीं से बहुत पसंद किया था लेकिन अब इसे लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है। दरअसल लिरिक्स में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए गए हैं। जिसे लेकर एलजीबीक्यूटी समुदाय के लोगों ने सिंगर के खिलाफ आवाज उठाई है। इस बात को लेकर सिंगर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
जमकर ट्रोल हुए दिलजीत
सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की पोस्ट कर दिलजीत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सभी होमोफोब्स तथाकथित मर्द और दिलजीत दोसांझ को हैप्पी प्राईड मंथ। उम्मीद है कि आप अपने नए गाने की सफलता का मजा ले रहे होंगे। जिसमें LGBTQ समुदाय के खिलाफ नफरत मौजूद है और बंदूक हिंसा को भी बढ़ावा दिया है। अगर आप समझते हैं तो बता दूं कि यही असली कमजोर मर्दानगी है। इस समुदाय से जुड़े हुए तमाम लोग सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Happy Pride 🏳️🌈 Month to all the homophobes, so called “man” and specially to @diljitdosanjh hope you are enjoying the success of your new song Aroma by putting lyrics with hateful words towards the lgbtq community and also promoting gun violence! That’s real weak masculinity iyk!
— Dhruval (@itsDhruval) June 1, 2026
View this post on Instagram
दिलजीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट
दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें फिल्म मैं वापस आऊंगा मैं देखा जाएगा। इसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है। 12 जून को यह सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। इसमें शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं।






