रणवीर सिंह की ‘Don 3’ पर फरहान अख्तर ने दिया अपडेट, बताया क्या है ‘जी ले जरा’ का हाल

एक्टर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर लंबे समय से अपनी फिल्म डॉन और जी ले जरा को लेकर चर्चा में हैं। अब इन दोनों की फिल्मों पर उन्होंने फैंस को अपडेट भी दिया है।
Don 3

बॉलीवुड फिल्म मेकर और एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी वॉर ड्रामा 120 बहादुर के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसे पर्दे पर बखूबी से पेश किया जाने वाला है। इस फिल्म की चर्चा के बीच अब एक्टर को उनके कुछ चर्चित प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए देखा गया। इनमें से एक डॉन 3 है और दूसरी जी ले जरा है।

डॉन 3 को लेकर लंबे समय से यह खबर सामने आ रही है की मुख्य किरदार में रणवीर सिंह को देखा जाने वाला है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखने के बाद अब दर्शक रणवीर सिंह को देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। वहीं प्रियंका, कटरीना और आलिया के जी ले जरा में होने की चर्चा भी हो रही है। चलिए जान लेते हैं कि फरहान ने फिल्म पर क्या अपडेट दिया है।

डॉन 3 पर दिया अपडेट

120 बहादुर एक्टर के मुताबिक वो अगले साल डॉन 3 पर काम शुरू करने वाले हैं। एक्टर की इस बात से उन अफवाहों को विराम लग गया है। जिसमें यह कहा गया है कि प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। बता दें कि यह एक आईकॉनिक फ्रेंचाइजी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अगस्त 2023 में फिल्म के अनाउंसमेंट की गई थी जिसमें रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में दिखाया जाने वाला था। तब से ही यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है।

ये एक्ट्रेस आएगी नजर

जो टीजर शेयर किया गया है उसमें रणवीर कैमरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं। उन्होंने सिगरेट जला रखी है और खुद को दो के तौर पर इंट्रोड्यूस करते हुए फेमस लाइन बोल रहे हैं। एक्टर कोई अवतार में देखकर फैंस वैसे ही एक्साइटेड थे और अब प्रोडक्शन की बात कंफर्म होने पर फैंस की उम्मीदों को पंख लगा चुके हैं। अब सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि फरहान अगली किस्त में क्या लाने वाले हैं। पहले कियारा आडवाणी का नाम इस फिल्म से जुड़ा था। इसके बाद अब बताया जा रहा है की कृति सेनन फीमेल लीड में नजर आने वाली हैं। हालांकि कास्ट को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है और कहानी भी सीक्रेट रखी गई।

जी ले जरा का क्या हाल

फरहान ने अपनी फिल्म जी ले जरा के बारे में भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि यह रोड ट्रिप ड्रामा है जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ को देखा जाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस पर कोई अपडेट नहीं है मुझे पता चलेगा तो मैं आपको बता दूंगा। एक्ट्रेस का ये कमेंट इस बात का इशारा है की फिल्म अभी रुकी हुई है। दूसरी तरफ 120 बहादुर 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews