रिलीज हुआ Double XL का धमाकेदार ट्रेलर, बॉडी शेमिंग करने वालों को मिलेगा करारा जवाब

रिलीज हुआ Double XL का धमाकेदार ट्रेलर, बॉडी शेमिंग करने वालों को मिलेगा करारा जवाब

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की फिल्म Double XL दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर सामने आया था जिसके बाद से दर्शकों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। अब इंतजार खत्म हो चुका है और एक बड़ा मैसेज देने वाला ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर उन लोगों के लिए बड़ी सीख है जो लड़कियों को मोटापे के लिए ट्रोल करते हैं या फिर उनकी बॉडी शेमिंग करते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में हुमा कुरैशी सपने देखते हुए दिखाई दे रही हैं। सपने में वह खुद को शिखर धवन के साथ डांस करते हुए देख रही होती हैं, तभी उनकी मां कर उन्हें नींद से जगा देती है। इसके बाद हुमा खुद को देखने के लिए आने वाले लड़के से अपने मन की बात शेयर करते हुए यह बताती हैं कि वह स्पोर्ट्स चैनल में एंकर बनना चाहती हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी हुमा को हर जगह नाकामयाबी मिलती है और उनका मजाक बनाया जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

Must Read- अब इस रूट पर दौड़ेगी Vande Bharat Express, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

इसके बाद ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होती है जहां उनका बॉयफ्रेंड उनकी बॉडी शेमिंग करता दिखाई देता है। इसके बाद हुमा और सोनाक्षी की मुलाकात होती है और दोनों साथ मिलकर इस दुनिया को करारा जवाब देने की ठान लेती हैं। किसी तरह परिस्थितियों से दो चार होते हुए ये अपनी जिंदगी में बेहतर करने की कोशिश करते हुए फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

इस फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को समाज में चलने वाले बॉडीवेट स्टीरियोटाइप को चुनौती देती दो लड़कियों पर बनाया गया है। प्लस साइज की दो महिलाओं पर बनाई गई यह कहानी एक ऐसे समाज से रिलेटेड है जो महिलाओं के आकार के मुताबिक उनकी सुंदरता को तय करता है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है और 4 नवंबर 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews