Dream Girl 2 Release Date: ड्रीम गर्ल ने आशिकों को लिखा खत, बताया कब होगी सिनेमाघरों में मुलाकात

Dream Girl 2 Release Date

Dream Girl 2 Release Date Out: साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा हुई है, फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर देखा जा रहा है। वहीं अब मेकर्स ने भी फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है जिसके बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के साथ ही यह टीजर आउट किया गया है। इसमें पूजा यानी आयुष्मान खुराना को सलमान खान से फोन पर बात करते हुए देखा जा रहा है। टीजर वीडियो को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और अब पूजा यानी आयुष्मान खुराना ने अपने आशिकों को लेटर लिखकर यह बताया है कि वह सिनेमाघरों में उनसे कब मिलने वाली है।

आयुष्मान ने बताई Dream Girl 2 Release Date

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनी आने वाली मच अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के रिलीज होने की तारीख की जानकारी दी है।

पूजा ने अपने आशिकों के लिए लिखा कि मेरे प्यारे आशिकों 4 साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से बजने लगेगा। इसकी तैयारी भी धमाकेदार, शानदार और लाजवाब होनी चाहिए ना? तो थोड़ा इंतजार करते रहो और अपना प्यार भेजते रहो। अब 7 को साथ में नहीं, पूजा मिलेगी 25 अगस्त को।

कैप्शन देख छूटी फैंस की हंसी

आयुष्मान खुराना ने इस पोस्ट के साथ यह बताया है कि उनकी फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बड़े ही मजेदार बात लिखी है, जिसे देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।

एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 25 बड़ी है मस्त-मस्त क्योंकि पूजा ड्रीम गर्ल आ रही है ऑन 25 अगस्त। पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा क्या आयुष्मान भाई इतनी लेट क्यों आ रहे हो। दूसरे ने कहा ऐसा क्यों हम तो 7 जुलाई को आपके सिनेमाघर में आने का इंतजार कर रहे थे आपने डेट आगे बढ़ा दी। इसके अलावा फैंस का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

पहली बार नजर आएंगे आयुष्मान-अनन्या

एकता कपूर के निर्देशन में बन रही ड्रीम गर्ल 2 में पहली बार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी दिखाई देने वाली है। इन दोनों के अलावा फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, विजयराज जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews