दिवाली के अवसर पर Drishyam 2 के निर्माता ने फैंस को दिया खास तोहफा, टिकट की बुकिंग पर पाएं 25% की छूट

दिवाली के अवसर पर Drishyam 2 के निर्माता ने फैंस को दिया खास तोहफा, टिकट की बुकिंग पर पाएं 25% की छूट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | Ajay Devgan की फिल्म Drishyam 2 ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया था। मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म की कमाई भी अच्छी खासी हुई थी। ये कहानी ऐसी है जो हर किसी के दिमाग में आज भी है। दर्शकों को लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। Drishyam 2 का टीजर सामने आ चुका है। Ajay Devgan ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा याद है ना 2और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था। विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के साथ वापसी करने जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद अब लोगों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। इसी कड़ी में Drishyam 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें – PM Modi ने कारगिल में जवानों के साथ मनाई Diwali, बोले – दिवाली का मतलब आतंक के अंत का उत्सव

वहीं, दिवाली के खास मौके पर फिल्म मेकर तरण आदर्श ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि, दिवाली के मौके पर दृश्यम 2 की टिकट बुकिंग करने पर 25% की छूट मिलेगी। उन्होंने लिखा, ‘टीम #Drishyam2 ने दिवाली के मौके पर स्पेशल ऑफर अनाउंस किया है। 24 और 25 अक्टूबर को टिकट बुकिंग करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह ऑफिशल अनाउंसमेंट है।’ एडवांस बुकिंग करने वालों के लिए खास मौका हो सकता है। बता दें कि तरण आदर्श ने बीते 2 अक्टूबर को भी अपने दर्शकों को काफी अच्छा तोहफा दिया था।

यह फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस से भरा हुआ है। जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दरअसल, ट्रेलर में अजय देवगन पुलिस के चंगुल में बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोग टकटकी लगाए बैठे हैं कि आने वाला सीन क्या होगा। वहीं, यह फिल्म अगले महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें – Diwali 2022 : दीपावली पर एक दीया जलाएं उनके नाम, जिनके कारण है जीवन में उजियारा  

साल 2015 में आई साउथ फिल्म की रीमेक दृश्यम को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में लंबे समय समय बाद अजय के साथ तब्बू भी नजर आईं थी। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया गया था। इसी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे पार्ट को लाने का ऐलान किया था और अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। बता दें कि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में स्वामी चिन्मयानंद की सीडी और कुछ पुराने बिल नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कुछ पुराने बिल मिले हैं।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में किया Diwali पूजन, पटाखों को लेकर कही ये बड़ी बात   

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews