एक बार फिर होगा जयकांत और सिंघम का आमना सामना, प्रकाश राज ने ‘दृश्यम 3’ से शेयर की अनदेखी तस्वीर

फेमस एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर दृश्यम 3 के सेट से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
Drishyam 3

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 जब से सिनेमाघर में रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती दिखाई दे रही है। तीन दिनों के अंदर इसने 75.94 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की इस शानदार सफलता के बीच अब फैंस के बीच यह सवाल उठ रहा है कि उन्हें अजय देवगन की हिंदी रिमेक में क्या देखने को मिलने वाला है।

बता दें कि मोहनलाल की फिल्म दृश्यम को मलयालम में रिलीज किया गया है। अजय देवगन की जो फिल्म हिंदी में बनाई जाती है वह इसी से इंस्पायर होकर तैयार की गई है। हर जगह चल रही मोहनलाल की दृश्यम 3 की चर्चा के बीच अब एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

प्रकाश राज ने शेयर की तस्वीरें

साउथ और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर प्रकाश राज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दृश्यम 3 के सेट से कुछ अनदेखी फोटो शेयर करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन वह एक बोर्ड के सामने खड़े हुए हैं और सिगरेट पी रहे हैं। सामने दृश्यम 3 क्लैप बोर्ड दिखाई दे रहा है। उनके रूम में बहुत सारे किताबें रखी हुई है और दो ग्लोब दिखाई दे रहे हैं। इससे लग रहा है कि यह किसी पुलिस स्टेशन या फिर वकील का रूम है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा दृश्य 3 हिंदी शानदार टीम के साथ शूटिंग खत्म की है। फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि आपको यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक और पैनोरमा स्टूडियो के साथ अगले हिस्से की तैयारी।

फैंस ने लुटाया प्यार

प्रकाश राज के फिल्म के सेट से शेयर की गई तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा मैं उम्मीद करता हूं कि अजय देवगन की मलयालम वर्जन से ज्यादा बेहतर होगी। दूसरे ने लिखा आपको मास्टरपीस में देखने का आनंद अलग होगा। एक ने कहा अजय देवगन की दृश्यम 3 का मलयालम वर्जन से कोई कनेक्शन नहीं है।

कैसा होगा किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश राज का फिल्म में किरदार बहुत रहस्यमय और दिलचस्प होने वाला है। उनके अलावा जयदीप अहलावत को भी फिल्म में देखा जाने वाला है। उन्होंने अक्षय खन्ना को रिप्लेस किया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अजय देवगन के साथ प्रकाश राज को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। ये दोनों पहले सिंघम में साथ काम कर चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews