Kareena In Singham Again: रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में बेबो की धमाकेदार एंट्री, पहली बार साथ दिखेंगी दीपिका-करीना

Kareena In Singham Again

Kareena In Singham Again Update: फिल्म सूर्यवंशी को मिली शानदार सफलता के बाद अब हर किसी को रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार है। अक्षय कुमार के साथ लाई गई सूर्यवंशी की बेहतरीन सफलता को देखते हुए रोहित शेट्टी ने उसी वक्त अगली फ्रेंचाइजी का ऐलान कर दिया था।

डायरेक्टर ने यह भी बताया था कि उनकी इस फिल्म में 12 अजय देवगन के अलावा लेडी कॉप की भी एंट्री होने वाली है और यह भी साफ हो गया था कि दीपिका पादुकोण इसमें पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की फिल्म में एंट्री हो गई है।

Kareena In Singham Again की चर्चा

हर जगह यह चर्चा चल रही है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर सिंघम अगेन में करीना कपूर की एंट्री होने वाली है। इस फ्रेंचाइजी के दूसरे हिस्से में वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी और अब तीसरे हिस्से के लिए उन्हें अप्रोच करने की खबर सामने आ रही है।

खबर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है और वह उन्हें अजय देवगन के अपोजिट देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह एक बार फिर अवनी कामत के किरदार में नजर आएंगी या फिर इसमें कोई बदलाव किया जाएगा।

पहली बार साथ दिखेंगी दीपिका-करीना

करीना कपूर की फिल्म से जुड़ने के बाद जो दिलचस्प बात है वह यह है कि पहले से ही दीपिका पादुकोण का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है। अब बेबो की एंट्री के बाद यह पहला मौका होगा जब इन दोनों हसीनाओं को एक साथ बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

इन दोनों हसीनाओं को एक साथ स्क्रीन पर देखने का बज अभी से फैंस के बीच देखा जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews