बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, एवरग्रीन रेखा ने लूटी महफिल, शानदार अंदाज में नजर आए कलाकार

Bollywood Diwali party

Bollywood Diwali Party: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दिवाली आने वाला है और सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और तैयारी का दौर काफी दिनों पहले से शुरू हो चुका है। दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सितारे सभी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। घरों में रंग रोगन करने से लेकर लाइट और फूलों से सजाने तक हर व्यक्ति दीपोत्सव बड़े ही उल्लास से मानता है। त्योहार के नजदीक आते ही बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी का दौर शुरू हो जाता है। रविवार रात से बी टाउन का दिवाली पार्टी सीरीज एडिशन शुरू हो चुका है। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसकी शुरुआत की है और यहां बॉलीवुड के सितारों का मेला देखा गया।

दिवाली पार्टी में सितारों का मेला

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को हर साल ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन करते हुए देखा जाता है। इस साल भी उन्होंने शानदार पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सितारे पहुंचे और अपने एथेनिक फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस करते हुए नजर आए। यहां पर एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तक कई सितारे पहुंचे और पार्टी की मस्ती में डूबे हुए दिखाई दिए।

रेखा ने लूटी महफिल

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को हमेशा ही अपने साड़ी लुक से दर्शकों का दिल जीतते हुए देखा जाता है। इस पार्टी में भी वह अपनी बनारसी साड़ी और ऑथेंटिक ज्वेलरी के साथ शानदार लुक में पहुंची और महफिल को लूट लिया। वहां खड़ी मीडिया के लिए एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए और मुस्कुराती हुई नजर आई।

 Bollywood Diwali party

ऐश्वर्या का पिंक शरारा

इस दीवाली पार्टी में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय को भी शानदार अवतार में देखा गया। वह यहां पर रेड कलर का शरारा पहनकर पहुंची थी और इस पर किया गया सिल्वर वर्क बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। एक्ट्रेस ने अपने बालों को हल्का कर्ल किया हुआ था और उनका यह लुक काफी ब्यूटीफुल था।

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को भी इस पार्टी में शिमरी कलर के लहंगे में अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया। डीप नेक ब्लाउज में एक्ट्रेस का लुक कमाल का था और उन्होंने यहां पर अपनी बहन अंशुला के साथ कैमरा के सामने जमकर पोज दिए।

सारा अली खान की क्यूट स्माइल

सारा अली खान को भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत जिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना हुआ था और पिंक कलर के लहंगे पर यह सुंदर लग रहा था। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ कोई हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की थी और एक स्वीट सा बन बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था।

Bollywood Diwali party

सिद्धार्थ कियारा की जोड़ी

बॉलीवुड की इस पहली दिवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार कपल के तौर पर शामिल हुए। यहां पर एक्ट्रेस ने मस्टर्ड येलो कलर का लहंगा पहना हुआ था और ब्लैक कलर के कुर्ते में सिद्धार्थ का लुक शानदार लग रहा था। दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

नजर आए ये सितारे

बॉलीवुड की धमाकेदार पार्टी में एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे। दिशा पाटनी को ग्लैमरस अवतार में देखा गया। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शानदार अंदाज में नजर आए। रवीना टंडन खूबसूरत सी सिल्वर साड़ी में दिखाई दी और उनके साथ उनकी बेटी राशा भी मौजूद थी। माधुरी दीक्षित भी यहां अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ पहुंची। उर्मिला मातोंडकर भी यहां अपने एथनिक अवतार में नजर आई। इसके अलावा वरुण शर्मा को भी यहां देखा गया। मैरून कलर के इंडियन आउटफिट में अर्जुन कपूर भी डैशिंग दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा यहां पर बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावड़ा देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews