मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरूवार देर रात  करीब 2 बजे  कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। सरोज खान 72 साल की थी और कुछ समय पहले उन्होने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया था। बॉलीवुड में अर्से तक सरोज खान की कोरियोग्राफी की धूम रही है और उन्होने इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के लिये नृत्य निर्देशन किया। सरोज खान ने मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, तेजाब, थानेदार और बेटा सहित फिल्म इंडस्ट्री में सैंकड़ों गानों के लिये कोरियोग्राफ किया और कई नामचीन कलाकारों के लिये नृत्य निर्देशन किया है।

20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान को मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था और विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 50 के दशक में सरोज खान ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया। स्वतंत्र रूप से कोरियोग्राफी शुरू करने के बाद फिर सरोज खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2003 में फिल्म ‘देवदास’ के लिये उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसी के साथ  साल 2006 में फिल्म ‘श्रीनगरम’ के लिए और साल 2008 में ‘जब वी मेट’ के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews