मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले ने थामा एक दूसरे का हाथ

मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले ने थामा एक दूसरे का हाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टीवी इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग और कॉमेडी के दम पर दमदार पहचान बनाने वाली सुगंधा मिश्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके हमसफर होंगे संकेत भोंसले, जो खुद एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में हम सब सुगंधा और संकेत दोनों की जुगलबंदी देख चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान चौहान का बड़ा फैसला

लंबे समय सुगंधा और संकेत के लिंकअप की खबरें आ रही थी, लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। आखिरकार उनका प्यार दुनिया के सामने आ ही गया जब इन दोनों ने सगाई कर ली। सुगंधा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है ‘फॉरएवर’। इसके साथ उन्होने एक अंगूठी और हार्ट शेप इमोजी भी पोस्ट की है। संकेत भोंसले ने भी इस खबर पर मुहर लगाते हुए इंस्टराग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘आई फाउंड माय सनशाइन’।

सुगंधा कॉमेडी के क्षेत्र में खासा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के सात उन्हें उनके मधुर गायन के लिए भी जाना जाता है। सुगंधा ने संगीत की बाकायदा शिक्षा ली है और कई बार वो अपने गायन का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्हें उनकी मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। वहीं संकेत भोंसले भी कॉमेडियन और मिमिक्री स्टार है। कपिल शर्मा के शो में संजय दत्त की मिमिक्री ने उन्हें रातोंरात स्टार का ओहदा दिला दिया। अब ये दोनों स्टार्स मिलकर अपनी एक दुनिया बसाने जा रहे हैं और इस पार्टनरशिप के लिए दोनों को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स की तरफ से ढेर सारी मुबारकबाद मिल रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews