जैस्मीन सैंडलस के लाइव शो के बाद भड़के फैंस, सिंगर को जमकर सुनाई खरीखोटी

बॉलीवुड सिंगर जैस्मीन सैंडलस अपने लाइव कॉन्सर्ट की वजह से विवादों में आ गई हैं। उनका शो में देर से पहुंचना और फिर गानों पर लिप सिंक करना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है।
जैस्मीन सैंडलस

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने धुरंधर में अपने गानों से दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई। अपने शानदार गानों की वजह से उनकी पापुलैरिटी अचानक से बढ़ भी गई थी। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक जगह कई जगह लाइव कॉन्सर्ट करते हुए देखा गया। हाल ही में हैदराबाद में उनका एक शो हुआ था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, जब भी किसी सिंगर का लाइव शो होता है तो बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें देखने के लिए टिकट लेकर पहुंचते हैं। फैंस को उम्मीद होती है कि उन्हें शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा और सिंगर की असली आवाज सुनने को मिलेगी। जैस्मीन से भी फैंस को कुछ ऐसी उम्मीद थी लेकिन सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं को देखते हुए लग रहा है कि इस पर पानी फिर गया है।

जैस्मीन सैंडलस की जमकर हुई आलोचना

जैस्मीन सोशल मीडिया पर बुरी तरह से आलोचना का शिकार हो गई हैं। साइंस का कहना है कि वह 3 घंटे की देरी से आई और अच्छी तरह परफॉर्म करने की जगह गानों पर लिप पिंक करती हुई दिखाई दी और थोड़ी देर में वापस चली गईं। 27 जून को सिंगर का हैदराबाद के क्वेक एरेना में परफॉर्मेंस था। इसे लेकर लोगों ने निराशा जताई है।

फैंस का क्या कहना

जैस्मिन के शो से निराशा हुई एक फैन का कहना है कि मैं सच में उनकी बहुत बड़ी फैन थी। लेकिन मुझे बहुत निराशा हुई। शो 8 बजे शुरू होना था, लेकिन जैस्मिन आप 11:20 पर आईं। ना तो कोई बात और ना ही कोई माफी पूरे 3 घंटे की देरी और उसके बाद आप लिप सिंक करती रहीं। एक लाइव शो में, फिर बिना किसी सॉरी और थैंक यू के अचानक चली गईं।

एक यूजर ने कहा यह बहुत बड़ा अनुभव था हमने 8:00 बजे से 11:30 बजे तक वेट किया उसके बाद हम चले गए क्योंकि हमें बहुत दूर जाना था। देरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और मैनेजमेंट स्टाफ का व्यवहार बहुत खराब था। एक यूजरनेम से सुपर फ्लॉप शो कहा तो दूसरे ने निराशाजनक अनुभव। एक यूजर ने कहा बिना किसी वजह के पैसे लूटे जा रहे थे, मैं पहले भी क्लब कंसर्ट में गया हूं लेकिन यह बहुत खराब था बस बात खत्म।

जैस्मीन का वर्क फ्रंट

जैस्मीन के वर्क फ्रंट बात करें तो उनका जन्म जलंधर में हुआ है और वह कैलिफोर्निया में पली बढ़ी हैं। 2008 में मुस्कान गाने से अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने बोहेमिया के साथ गुलाबी एल्बम में काम किया। उन्हें सलमान खान की किक, स्ट्रीट डांसर 3D, मुंज्या, रेड 2 जैसी फिल्मों में शानदार गाने गाते हुए देखा गया। धुरंधर के दोनों हिस्सों में उनके गाने बहुत पसंद किए गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews