मेगास्टार चिरंजीवी के 68वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मेगा-157 की हुई घोषणा

मेगास्टार चिरंजीवी के 68वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मेगा-157 की हुई घोषणा

Chiranjeevi 68th Birthday : साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक अनोखा तोहफा दिया है, जिससे फैंस में खुशी की लहर है। दरअसल, आज UV क्रिएशन ने एक्टर के नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया है। जिसे लेकर प्रसंशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि फैंस सुबह से ही अभिनेता के बर्थडे पर उनकी नई फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें बधाईंयां दे रहे हैं।

फिल्म की हुई घोषणा

प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशन्स ने पहले पोस्टर के साथ ट्विटर पर खबर साझा की। उन्होंने लिखा, इस बार, यह ब्रह्मांड से परे है। पांचों तत्व मेगास्टार के लिए एकसाथ इकट्ठा होंगे। इसके बाद उन्होंने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई भी दी।

एक्टर की होगी सबसे महंगी फिल्म

चिरंजीवी की आगामी फिल्म “मेगा157” उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है क्योंकि इस फिल्म को वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी जैसे प्रमुख निर्माताओं के द्वारा बनाई जा रही है, तो यह फिल्म निश्चित रूप से एक बड़ी प्रोजेक्ट होगी।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

चिरंजीवी साउथ भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख चेहरे हैं और उन्होंने अपने अद्वितीय करियर में अनगिनत सफलताएँ हासिल की हैं। चिरंजीवी के अभिनय कौशल ने उन्हें सिनेमा जगत में एक प्रेरणास्त्रोत बना दिया है। उनकी कई प्रसिद्ध फिल्में जैसे “इंद्राजीत”, “खैदी”, “गब्बर सिंह”, ‘आज का गुंडा राज’, ‘द जेंटलमैन’ आदि सिनेमा की दुनिया में अद्वितीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्में भी की थीं और वो इन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों की धड़कनें तेज कर देते थे।

1992 में बने भारत के पहले महंगे एक्टर

साल 1992 में मेगास्टार चिरंजीवी का नाम तेलुगु फिल्म “आपदबंधावुडु” के लिए काफी ज्यादा चर्चा में थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए 1.25 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी, जिससे वे उस समय के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने। यह उनके सिनेमा करियर में एक महत्वपूर्ण पल था, जिसने उनकी प्रतिभा को प्रमोट किया और उन्हें सिनेमा के माध्यम से एक नए मुकाम पर ले गया। बता दें कि अभिनेता को लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews