फिल्म एक्ट्रेस श्रीप्रदा का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में हो रहा था इलाज

फिल्म एक्ट्रेस श्रीप्रदा का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में हो रहा था इलाज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड, साउथ इंडियन और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अदाकारा श्रीप्रदा (Actress Shriprada) का कोरोना से निधन हो गया। फिल्म एक्टर्स बॉसी सिनटा (CINTAA) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

श्रीप्रदा ने 80 और 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। 1989 में वो फिल्म बंटवारा में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के साथ नजर आई थीं। आग के शोले, बेवफा सनम में भी उन्होने काम किया था। उनका असली नाम ईशा नायडू था। फिल्म निर्माटा मोहन टी गियानी ने श्रीदेवी और जया प्रदा के नाम को मिलाकर उन्हें श्रीप्रदा नाम दिया था। 53 साल की श्रीप्रदा को कोरोना हुआ था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews