फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के एक फेमस प्रोड्यूसर से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला हाल ही में सामने आया है। पुलिस ने प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज किए जाने की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है। जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर की पत्नी ने यह शिकायत की है कि उनके पति ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जिसकी वजह से उन्हें गहरी चोट आई है। इतना ही नहीं इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

(CCTV Visuals) pic.twitter.com/0JSleTqyry

— ANI (@ANI) October 26, 2022

अपनी पत्नी के ऊपर गाड़ी किसी और ने नहीं बल्कि फेमस प्रोड्यूसर कमाल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) ने चढ़ाई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी गाड़ी के बाहर खड़ी होकर उनसे कुछ बोल रही हैं। लेकिन वह अनसुना करते हुए लगातार गाड़ी आगे बढ़ा रहे हैं। अचानक ही उनकी पत्नी नीचे गिर पड़ती है। ये देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति गाड़ी की तरफ भागता है और प्रोड्यूसर को गाड़ी रोकने को कहता है। इसके बाद भी वह नहीं मानते और गाड़ी पत्नी के ऊपर चढ़ाते हुए निकलने की कोशिश करते हैं। तभी वो व्यक्ति महिला को खींचता है ताकि गाड़ी उनके ऊपर से ना निकले। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हुई है।

Must Read- Indore: 13 साल के लड़के ने 15 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बेटी को जन्म

घटना के बाद प्रोड्यूसर की पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंची जहां पर आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत उन पर केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से प्रोड्यूसर फरार है और उन्हें अंबोली पुलिस तलाश कर रही है। अचानक गाड़ी चढ़ने की वजह से महिला जमीन पर गिर गई थी जिस वजह से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं घटना से जुड़ा वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews