“कांतारा चैप्टर 1” का फर्स्ट लुक और टीजर हुआ जारी, इतनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Kantara chapter 1

Kantara Chapter-1 : “कांतारा चैप्टर 1” की फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि यह एक कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म है जो कि एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। मूवी ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों के बीच धमाल मचाया था जो कि लोगों को बेहद पसंद आई थी। वहीं, एक बार फिर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। जिसके लिए लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देखें टीजर

निर्देशक ऋषभ शेट्टी का डरावना लुक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। फिल्म के टीजर में वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। यह टीजर रहस्य और साजिशों से भरा हुआ है। फिल्म 7 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जिसमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, इंग्लिश सहित बंगाली भाषा शामिल है। इससे पहले कहानी की शूटिंग बेंगलुरु में की गई थी।

फिल्म अगले साल होगी रिलीज

यह फिल्म साउथ इंडस्ट्री की बेस्ट फिल्मों में से एक है जो कि साल 2022 का भी ब्लॉकबस्टर मूवी रहा है। बता दें कि इस फिल्म के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी, दीपक राय, प्रमोद शेट्टी, सप्तमी, नवीन पाटिल, अच्युत कुमार सहित अन्य एक्टर नजर आएंगे। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के साथ ही 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी, जिसे बनाने के लिए मात्र 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। फिलहाल, फिल्म के लिए दर्शकों के मन में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार यह बॉक्स ऑफिस पर कितना धूम मचाती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews